मशहूर नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्ममेकर मेघना गुलजार की अपकमिंग फिल्म 'दायरा' (Daayra) के ट्रेलर ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। हर कोई ट्रेलर देखने के बाद इसकी जमकर तारीफ कर रहा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और साउथ एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन की जोड़ी को एक साथ बड़े पर्दे देखने के लिए फैन्स भी बेकरार हैं। वहीं ट्रेलर को गौर से देखने वाले दर्शकों की नजर कुछ ऐसे चेहरों पर भी पड़ी है, जो फिल्म में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। खास बात यह है कि इनमें कई जाने-पहचाने मराठी कलाकार शामिल हैं।
'दायरा' में इन एक्टर्स का दिखेगा जलवा (Pic Credit: Grab From You Tube)
'राजी', 'तलवार' और 'सैम बहादुर' जैसी फिल्मों में शानदार कलाकारों को मौका देने के लिए मशहूर नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्ममेकर मेघना गुलजार ने 'दायरा' की कास्टिंग में भी कोई कमी नहीं छोड़ी है। ट्रेलर में क्षिती जोग (Kshitee Jog) से लेकर जितेंद्र जोशी, संदेश कुलकर्णी और तृप्ति खामकर तक कई मराठी कलाकारों की झलक देखने को मिली है। भले ही इनकी स्क्रीन प्रेजेंस कुछ सेकंड की हो लेकिन उन्होंने ट्रेलर में दर्शकों के दिलों पर अलग ही छाप छोड़ी है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Varun Dhawan ने 'Hanuman Ansh' की तारीफ, शोभिनव सत्या की एक्टिंग के हुए मुरीद)
क्षिती जोग का दिखा इमोशनल सीन
ट्रेलर में क्षिती जोग की एक छोटी-सी झलक दर्शकों के दिल को छू जाती है। वह फिल्म में पीड़िता की मां का किरदार निभा रही हैं। अपनी बेटी के साथ हुई दर्दनाक घटना के बाद उनका टूटना और भावुक होकर रोना ट्रेलर के सबसे इमोशनल पलों में से एक है। क्षिती जोग का यह सीन दिखाता है कि अपराध की इस कहानी का असर सिर्फ जांच और पुलिस तक सीमित नहीं है बल्कि इसके पीछे एक परिवार का दर्द भी छिपा है। ट्रेलर में उनका हिस्सा भले ही छोटा हो लेकिन उनकी दमदार अदाकारी ने दर्शकों के दिलों पर अलग ही छाप छोड़ी है।
इंस्पेक्टर के रोल में दमदार लग रहे हैं जितेंद्र जोशी
मराठी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता जितेंद्र जोशी भी 'दायरा' के ट्रेलर में इंस्पेक्टर की भूमिका में नजर आए हैं। अपने खास अंदाज और इंटेंस स्क्रीन प्रेजेंस के लिए पहचाने जाने वाले जितेंद्र इस बार पुलिस अधिकारी के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। ट्रेलर में उनकी झलक से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह इस क्राइम इन्वेस्टिगेशन का अहम हिस्सा हैं। उनका किरदार कहानी की जांच को आगे बढ़ाने वाली पुलिस टीम का हिस्सा नजर आता है।
संदेश कुलकर्णी भी पुलिस टीम का हिस्सा
'दायरा' के ट्रेलर में संदेश कुलकर्णी की भी झलक देखने को मिलती है। अभिनेता फिल्म में एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं और वह डीसीपी रमन की टीम का हिस्सा नजर आते हैं। फिल्म की कहानी एक सीरियस क्राइम केस और उसकी जांच के इर्द-गिर्द घूमती दिखाई दे रही है। इस मूवी में पुलिस की टीम का रोल काफी खास है। संदेश कुलकर्णी की मौजूदगी इसी टीम को और शानदार बनाती है। उनका स्क्रीन टाइम भले ही कम नजर आया हो लेकिन ट्रेलर में उनका किरदार फिल्म के बड़े पुलिस सेटअप का हिस्सा दिखाई देता है।
तृप्ति खामकर भी पुलिस ऑफिसर के रोल में आएंगी नजर
मराठी अभिनेत्री तृप्ति खामकर भी 'दायरा' के ट्रेलर में पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिखाई देंगी। उनकी झलक काफी कम देखने को मिलती है लेकिन क्राइम इन्वेस्टिगेशन की कहानी में उनकी मौजूदगी दर्शकों का ध्यान खींचने में कामयाब रहने वाली है। मेकर्स ने अभी तक उनके किरदार के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं रखी है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि कहानी में उनका रोल कितना महत्वपूर्ण है।
'दायरा' की कास्ट ने बढ़ाएगी फैन्स की उत्सुकता
'दायरा' केवल करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन के किरदारों तक सीमित नहीं रहने वाली है। मेघना गुलजार ने सपोर्टिंग कास्ट में भी अनुभवी और प्रतिभाशाली कलाकारों को शामिल किया है। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी 'दायरा' का निर्माण जंगली पिक्चर्स और डॉ. जयंतीलाल गाडा के पेन स्टूडियोज ने मिलकर किया है। क्षिती जोग की इमोशनल एक्टिंग, जितेंद्र जोशी द्वारा निभाए जा रहे पुलिस ऑफिसर के किरदार के साथ-साथ संदेश कुलकर्णी और तृप्ति खामकर साथ तक इन मराठी कलाकारों ने ट्रेलर में अपनी अलग छाप छोड़ी है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि दर्शकों के लिए फिल्म में इन किरदारों की कहानी कितनी अहम होगी।
