Film Maker Pradeep Sarkar Death: बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक प्रदीप सरकार (Pradeep Sarkar) इस दुनिया में नहीं रहे। प्रदीप सरकार का जाना बॉलीवुड के अपूरणीय छति है। उनकी गिनती बॉलीवुड के टॉप फिल्म मेकर्स में होती थी। उन्होंने 67 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। फिल्म मेकर के निधन की खबर निर्देशक हंसल मेहता ने दी है। निर्देशक ने ट्वीट कर प्रदीप सरकार की फोटो शेयर कर बताया उनका निधन हो गया है। फिल्म मेकर के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री सदमे में है। निर्देशक ने कई सुपरहिट फिल्मों को डायरेक्ट किया था।
pradeep sarkar (credit pic: instagram)
प्रदीप सरकार ने परिणीता, हेलीकॉप्टर ईला, लागा चुनरी में दाग, मर्दानी, परिंदे जैसे फिल्मों का निर्देशन किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रदीप सरकार डायलिसिस पर थे। उनके शरीर में पोटेशियम का लेवल बहुत कम हो गया था। आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। निर्देशक ने आज सुबह 3:30 बजे अस्पताल में आखिरी सांसे ली। उनके अचानक मृत्यु से दोस्त और परिवार के सदस्य सदमे में है। सेलेब्स से लेकर फैंस तक प्रदीप के निधन पर सोशल मीडिया के जरिए शोक जता रहे हैं।
अजय देवगन ने दी श्रद्धांजलि
प्रदीप सरकार के निधन पर अजय देवगन ने ट्वीट कर लिखा, प्रदीप सरकार के निधन से बेहद दुखी हूं। दादा इस बात को मैं सहन नहीं कर पा रहा हूं।
The news of Pradeep Sarkar’s demise, ‘Dada’ to some of us is still hard to digest. My deepest condolences 💐. My pr… t.co/kg6wzZ6zMV
— ANI (@ANI) Mar 24, 2023
Pradeep Sarkar. Dada. RIP. t.co/htxK4PiTLN
— ANI (@ANI) Mar 24, 2023
केआरके ने भी ट्वीट कर प्रदीप सरकार के निधन पर शोक जताया
RIP #PradeepSarkar Ji. t.co/fu0orXt8cl
— ANI (@ANI) Mar 24, 2023
@ajaydevgn RIP Dada undefined
— ANI (@ANI) Mar 24, 2023
Ohh! That’s so shocking! Rest in peace Dada!!🙏 t.co/wOCqOlVd5Z
— ANI (@ANI) Mar 24, 2023
प्रदीप सरकार शानदार निर्देशक ही नहीं बेहतरीन लेखक भी थे। निर्देशक ने फिल्मों में आने से पहले कई सालों तक एडवरटाइजिंग कंपनी में काम किया था। निर्देशक ने फिल्मों में आने से पहले विज्ञापन में अपना हाथ आजमाया था। निर्देशक का अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे होगा। फिल्म मेकर को अंतिम विदाई देने के लिए कई सेलेब्स शामिल होंगे। प्रदीप सरकार ने सबसे पहले विद्या बालन और सैफ अली खान स्टारर परिणीता को डायरेक्ट किया था। इस फिल्म ने लोगों के दिल में अलग पहचान बनाई थी। उनकी आखिरी फिल्म काजोल के साथ हेलीकॉप्टर ईला थी।
