बॉलीवुड

मशहूर फिल्म निर्देशक MM Baig का 76 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, घर में मिला शव

Film Director MM Baig Found Dead At Home: मशहूर फिल्म निर्देशक और चाइल्ड आर्टिस्ट बेबी गुड्डू के पिता एमएम बेग का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उनके घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने शिकायत की थी। वहीं पुलिस ने जब जांच की तो फिल्म निर्देशक मृत पाए गए।

Image

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Film Director MM Baig Found Dead At Home: मशहूर फिल्म निर्देशक और चाइल्ड आर्टिस्ट बेबी गुड्डू के पिता एमएम बेग का निधन हो गया है। एमएम बैग ने 76 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्हें 'रजिया सुल्तान' जैसी कई फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है। एमएम बेग को लेकर बताया जा रहा है कि उनके घर से बदबू आने पर पड़ोसियों से पुलिस में जानकारी दी थी। वहीं जब पुलिस ने मामले की जांच की तो फिल्म निर्देशक एमएम बेग (M.M. Baig) अपने अंधेरी स्थित घर में मृत पाए गए। खबरों की मानें तो वह करीब 4 से 5 दिन से अपने घर से बाहर नहीं निकले थे। उनके शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने कूपर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एमएम बेग (M.M. Baig) के बारे में बात करते हुए लेखक हनीफ जावेरी ने पीटीआई को बताया कि पुलिस ने उनकी बेटी को निधन की खबर दे दी है। इस बारे में बात करते हुए हनीफ जावेरी ने कहा, "वो बीते कुछ वक्त से बीमार थे। चार से पांच दिनों से वह घर से बाहर नहीं आए थे, ऐसे में पड़ोसियों ने पुलिस में उनके घर से अजीब बदबू आने की जानकारी दी। पुलिस ने घर का दरवाजा खोला तो पाया कि बेग साहब का शव पड़ा हुआ था। इस बात की जानकारी पुलिस ने तुरंत उनकी बेटी को दी। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर कूपर अस्पताल पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। वो बहुत अच्छे इंसान थे। मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।"

बता दें कि एमएम बेग (M.M. Baig) ने अपने करियर की शुरुआत जे ओम प्रकाश, विमल कुमार और राकेश रोशन के साथ काम करते हुए की थी। उन्हें 'आदमी खिलौना है', 'जैसी करनी वैसी भरनी', 'कर्ज चुकाना है', 'काला बाजार' और 'किशन कन्हैया' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। हनीफ जावेरी के मुताबिक, एमएम बैग ने ऋतिक रोशन की भी वॉयस मॉड्यूलेशन और डायलॉग डिलीवरी में काफी मदद की है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article