Fighter : पुणे में वायु सेना के जबाज़ों से मिलने पहुचें Hrithik Roshan-Anil Kapoor, देश भर के 1.5 मिलियन मैसेज को दिया रियल फाइटर के हाथ में

Fighter Team at Pune Air Force Station : फिल्म रिलीज से पहले स्टार टीम प्रमोशन में लगी हुई है। वहीं फैंस के बीच फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। हाल ही में ऋतिक रोशन अनिल कपूर के साथ पुणे एयरफोर्स स्टेशन गए जहां उन्होंने जबाज़ सैनिकों से मुलाकात की।

Fighter Team at Pune Air Force Station : ऋतिक रोशन ( Hrithik Roshan ) - दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone) की अपकमिंग फिल्म फाइटर( Fighter) को लेकर खासा बज बना हुआ है। फिल्म को रिलीज होने में महज दो दिन बचे हैं। फिल्म रिलीज से पहले स्टार टीम प्रमोशन में लगी हुई है। वहीं फैंस के बीच फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। हाल ही में ऋतिक रोशन अनिल कपूर के साथ पुणे एयरफोर्स स्टेशन गए जहां उन्होंने जबाज़ सैनिकों से मुलाकात की।

Fighter Team at Pune Air Force Station

जैसा कि फाइटर के ट्रेलर से जाहिर है सिद्धार्थ आनंद( Sidharth Anand) की ये फिल्म हमारे भारतीय वायुसेना के अफसरों की बहादुरी को सलाम करने वाली है. टीम ने वायु योद्धाओं के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए #ThankYouFighter नाम से एक अभियान शुरू किया। इस अभियान में, फाइटर टीम ने देश भर के लोगों से हमारे देश के नायकों को धन्यवाद देने और भारतीय वायु सेना की भावना और वीरता का सम्मान करने वाले संदेश भी एकत्र किए। वहीं ऋतिक रोशन और अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें वह नौजवानों के साथ तस्वीर लेते नजर आ रहे हैं। इसके अतिरिक्त, छोटे बच्चों की तस्वीरें भी हैं जो अपने वास्तविक जीवन के नायकों के लिए लिखे संदेशों के साथ पोज दे रहे हैं। वहीं टीम ने देश भर के नागरिकों से एकत्र किए गए 1.5 मिलियन संदेशों को सौंपने के लिए पुणे वायु सेना स्टेशन का दौरा किया।

End of Feed