बॉलीवुड

Fighter: सेंसर बोर्ड ने ऋतिक-दीपिका के सिजलिंग सीन्स पर चलाई कैंची, एक्शन फिल्म में लगे इतने कट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 21, 2024, 04:21 PM IST

Fighter: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म फाइटर 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड ने रिव्यू कर लिया है। फिल्म को U|A सर्टिफिकेट मिला है। आइए जानते हैं फिल्म के किन सीन्स पर CBFC ने चलाई कैंची।

Image

Fighter (credit pic: Instagram)

Fighter: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म फाइटर (fighter) के रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। फिल्म को रिलीज होने में कुछ ही दिन बचे है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। रिलीज से पहले CBFC ने फिल्म का रिव्यू कर लिया है। Cbfc ने फिल्म को यू |ए सर्टिफिकेट दिया गया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने फिल्म में चार कट्स लगाने के लिए कहा है। ऐसा लगता है कि ध्रूमपान संबंधित मैसेज को हिंदी में दिखाया जाए। कुछ अप शब्दों को म्यूट कर दिया जाए। फिल्म में पहला कट 53 मिनट पर लगा है। दूसरा कट एक घंटा 18 मिनट पर लगा है। फिल्म में ऋतिक और दीपिका के बीच सेक्सुअल विजुअल सीन्स को हटाने के लिए कहा गया है। फिल्म 2 घंटे 46 मिनट की है।

फिल्म में लगे इतने कट

फिल्म से 4 से 5 कट लगे हैं। सिद्धार्थ और दीपिका की ये दूसरी फिल्म है जिस पर सेंसर बोर्ड ने कैंची चलाई है। सेंसर बोर्ड ने बेशर्म रंग में भी कई सीन्स को रिलीज से पहले हटाने के लिए कहा था। फाइटर की कहानी भारत और पाकिस्तान की जंग पर आधारित है। फिल्म में एयर जेट्स का खास तरीके से इस्तेमाल किया गया है। ये पहली भारतीय एरियल एक्शन फिल्म है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article