Fighter Advance Booking: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म फाइटर (Fighter) सिनेमाघरों में 25 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। ये पहली भारतीय एरियल एक्शन फिल्म है। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। फिल्म को रिलीज होने में सिर्फ 4 दिन बचे हुए है। फिल्म की एंडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। पहले ही दिन फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
Fighter (credit pic: instagram)
पहले दिन फाइटर की बिकी इतनी टिकटे
Sacnilk.com के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन एडवांस बुकिंग में 2 करोड़ कर ली है। रिपोर्ट के अनुसार, फाइटर के 6,426 शो के लिए 1.95 करोड़ के 59, 336 टिकटे बेचे गए हैं। इसमें हिंदी 2डी वर्जन के लिए 63.8 लाख रुपये के 24, 186 टिकट और हिंदी 3डी वर्जन के लिए 1.05 करोड़ रुपये के 30,903 टिकट शामिल हैं। फिल्म आईमैक्स 3डी और 4DX 3D फॉर्मेट में भी रिलीज हो रही है। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस करेगी।
फाइटर में अनिल कपूर के साथ अक्षय ओबेरॉय और करण सिंह ग्रोवर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी देश भक्ति पर आधारित है। फिल्म गणतंत्र दिवस के वीकेंड पर रिलीज होगी। फिल्म में सभी कलाकारों ने एयरफोर्स ऑफिसर की भूमिका निभाई है। फिल्म में जेट्स के शाट्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके अलावा ऋतिक और दीपिका की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड है। पहली बार दोनों सुपरस्टार पर्दे पर साथ में काम कर रहे हैं। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर बज बना हुआ है।
