बॉलीवुड

सऊदी अरब में Alia Bhatt को मिला जॉय अवॉर्ड , साड़ी पहनकर भारत का नाम रोशन करती आई नजर

Alia Bhatt Receives Joy Award : आलिया भट्ट को हाल ही में सऊदी अरब में जॉय अवॉर्ड( Joy Award) से नवाजा गया । विदेशों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली आलिया भट्ट ने भारत के लिए स्पेशल भाषण दिया साथ ही उन्होंने अपने फिल्मी करियर को लेकर भी बातचीत की। इस मौके पर आलिया भट्ट बेहद शानदार साड़ी पहने हुए नजर आई।

Image

Alia Bhatt Receives Joy Award

Alia Bhatt Receives Joy Award : बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट( Alia Bhatt) अपनी अदाकारी से लाखों दिलों पर राज करती है. नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित आलिया भट्ट को हाल ही में सऊदी अरब में जॉय अवॉर्ड( Joy Award) से नवाजा गया । विदेशों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली आलिया भट्ट ने भारत के लिए स्पेशल भाषण दिया साथ ही उन्होंने अपने फिल्मी करियर को लेकर भी बातचीत की। इस मौके पर आलिया भट्ट बेहद शानदार साड़ी पहने हुए नजर आई।

20 जनवरी की शाम आलिया भट्ट( Alia Bhatt) सऊदी अरब के रियाद में एक कार्यक्रम में शामिल हुईं, जहां उन्हें सिनेमा में उत्कृष्ट काम के लिए सम्मानित किया गया। अपने भाषण के दौरान उन्होंने फिल्मों के प्रति अपने गहरे प्रेम को व्यक्त किया और विनोदी ढंग से टिप्पणी की कि वह शायद 'लाइट्स, कैमरा, एक्शन' के संकेत पर ही पैदा हुई थीं। उन्होंने कहा कि फिल्में मेरे लिए प्यार है, मेरे लिए खुशी का मलतब प्यार है आज रात मैं अपने साथ फिल्मों और आप सबका प्यार साथ लेकर जा रही हूँ। आप सभी का धन्यवाद । इस मौके पर आलिया भट्ट ने ऑफ सोल्डर ब्लाउस के साथ बेहद खूबसूरत साड़ी पहनी थी, मेकअप को मिनमल रखते हुए वह महफ़िल में चार चांद लगा रही थी। फैंस ने आलिया भट्ट के इस लुक की तारीफ की साथ ही विदेश में भी अपने देश का नाम ऊंचा करने पर उन्हें बधाई दी। आलिया भट्ट के इस इवेंट की तस्वीरें फैंस के बीच खूब वायरल हो रही है।

बताते चले कि आलिया भट्ट को पिछले सालफिल्म "राकी और रानी की प्रेम कहानी" से खूब सरहाना मिली थी। अब वह जल्द ही फिल्म जिगरा में नजर आने वाली हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article