61st Femina Miss India Winner: गोवा की साध्वी सैल ने दर्ज की जीत, सिर पर सजा फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 का खिताब

61st Femina Miss India Winner: फेमिना मिस इंडिया के 61वें संस्करण का ग्रैंड फिनाले कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी में आयोजित हुआ, जिसकी विजेता का नाम सामने आ चुका है।

61st Femina Miss India World Grand Finale: फेमिना मिस इंडिया के 61वें संस्करण का ग्रैंड फिनाले आज भूवनेश्वर में मौजूद कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी में आयोजित हुआ। ग्रैंड फिनाले के लिए केआईआईटी में ही ग्रैंड स्टेज तैयार किया गया, जहां 30 स्टेट्स विनर ने अपनी-अपनी किस्मत आजमाई। फेमिना मिस इंडिया 2026 के ग्रैंड फिनाले में टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन तो शामिल हुए ही। दूसरी ओर अमाल मलिक, जीनत अमान, टेरेंस लेविस, नेहा धूपिया, ईशान खट्टर, सेलिना जेटली और मधुर भंडारकर जैसे कई बॉलीवुड सितारों ने भी शिरकत कर इस शाम की रौनक बढ़ाई। वहीं अब फेमिना मिस इंडिया 2026 की विजेता का नाम सामने आ चुका है। यह भी पढ़ें: 61st Femina Miss India Grand Finale: टाइम्स ग्रुप के MD विनीत जैन ने की शिरकत, शाम की रौनक बढ़ाने पहुंचीं जीनत अमान

femina miss india 2026

गोवा की साधवी सैल ने दर्ज की जीत, (फोटो क्रेडिट- मिस इंडिया इंस्टाग्राम)

फेमिना मिस इंडिया (Femina Miss India 2026) के 61वें संस्करण में गोवा की साध्वी सैल (Sadhvi Sail) ने जीत दर्ज की। उनके सिर पर फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 का खिताब सजा। दूसरी ओर महाराष्ट्र की राजनंदिनी पंवार जहां फेमिना मिस इंडिया 2026 की फर्स्ट रनरअप बनीं तो वहीं जम्मू और कश्मीर की श्री अद्वैता फेमिना मिस इंडिया 2026 की सेकंड रनरअप बनीं। इस खिताब को हासिल करने के बाद साध्वी सैल मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट में भारत को प्रस्तुत करेंगी। उनकी जीत से फैंस में भी उत्साह देखने को मिला। यह भी पढ़ें: 'क्राउन बस पहला कदम है', टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने 61वें फेमिना मिस इंडिया से महिलाओं को दिया दिल छू लेने वाला संदेश

    साधवी सैल बनीं फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026

    फेमिना मिस इंडिया 2026

    टॉप 8 में मिली थी इन कंटेस्टेंट्स को जगह

    End of Feed