61st Femina Miss India Grand Finale: आखिरी पड़ाव के लिए तैयार है फेमिना मिस इंडिया 2026, KIIT में सजा ग्रैंड स्टेज

Femina Miss India 61st Edition: फेमिना मिस इंडिया 2026 अपने आखिरी पड़ाव तक पहुंच चुका है। फिनाले के लिए केआईआईटी युनिवर्सिटी में स्टेज पूरी तरह से तैयार है और इसका आगाज शाम 6:45 बजे होगा।

Femina Miss India 61st Edition: फेमिना मिस इंडिया का 61वां संस्करण अपने आखिरी पड़ाव तक पहुंच चुका है। 18 अप्रैल की शाम को फेमिना मिस इंडिया का फिनाले कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रीयल टेक्नोलॉजी, भूवनेश्वर में आयोजित होने वाला है, जिसके लिए फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है। फेमिना मिस इंडिया केवल एक ब्यूटी पेजेंट नहीं बल्कि संस्कृति और मॉडर्न भारत को आकार देने वाली कहानियों का सेलिब्रेशन है। टाइम्स ग्रुप के स्वामित्व और संचालन में आयोजित हो रहे फेमिना मिस इंडिया के फिनाले में 30 राज्यों की विनर एक साथ मंच पर अपनी किस्मत आजमाती नजर आएंगी। लेकिन उनका ये सफर सिर्फ क्राउन तक ही सीमित नहीं है। यह भी पढ़ें: मुंबई में सजा ग्लैमर का महाकुंभ, 61वें Femina Miss India अवॉर्ड्स नाइट ने बिखेरा जलवा

femina miss india

फेमिना मिस इंडिया 2026 फिनाले, फोटो क्रेडिट- फेमिना मिस इंडिया इंस्टाग्राम

शानदार अंदाज में हुआ फेमिना मिस इंडिया कंटेस्टेंट्स का स्वागत

केआईआईटी युनिवर्सिटी में फेमिना मिस इंडिया (Femina Miss India) की सभी 30 स्टेट्स विनर का स्वागत बेहद शानदार अंदाज में किया गया। 40000 छात्रों की मौजूदगी में 30 राज्यों की विजेताओं ने फेमिना मिस इंडिया के फिनाले के लिए केआईआईटी कैंपस में कदम रखा, जहां उन्हें वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स, सेंट्रल लाइब्रेरी तो देखने का मौका मिला ही, साथ ही केआईआईटी इंटरनेशनल स्कूल के उभर रहे छात्रों और केआईएमएस के हेल्थकेयर प्रोफेशनल से भी जुड़ने का मौका मिला।

फोटो क्रेडिट- फेमिना मिस इंडिया इंस्टाग्राम

ग्रांड वेन्यू में तब्दील हुआ KIIT क्रिकेट स्टेडियम

फेमिना मिस इंडिया (Femina Miss India) 2026 के लिए केआईआईटी के क्रिकेट स्टेडियम को ग्रांड वेन्यू में बदल दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस बार का इवेंट 61 सालों के इतिहास में सबसे बड़ा और भव्य होने वाला है। ऐसा पहली बार है जब फेमिना मिस इंडिया का फिनाले केआईआईटी में आयोजित होने वाला है।

End of Feed