Fatima Sana Shaikh के हाथ लगी Aamir Khan की फिल्म, फिर चमकेगी किस्मत

Fatima Sana Shaikh Next With Aamir Khan: बॉलीवुड के गलियारों से आ रही खबरों के मुताबिक आमिर खान (Aamir Khan) के बैनर तले बनने जा रही नेक्स्ट के लिए हीरोइन का नाम फाइनल कर दिया गया है। इस फिल्म में फातिमा सना शेख लीड (Fatima Sana Shaikh) रोल में दिखाई देंगी।

Fatima Sana Shaikh Next With Aamir Khan: 'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होने के बाद अब बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) लगभग 1.5 साल बाद अपने कमबैक के लिए तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें मानें तो आमिर खान अगले साल जनवरी में फिल्म 'सितारे जमीन पर' की शूटिंग के लिए कमर कस रहे हैं। ये फिल्म स्पेनिश स्पोर्ट्स ड्रामा 'Campeones' का ऑफिशियल हिंदी रीमेक होगा, जिसका निर्देशन आर.एस. प्रसन्ना करेंगे। इस फिल्म के अलावा आमिर खान कई पिक्स पर काम कर रहे हैं। आने वाले 12 महीनों में आमिर खान की पाइपलाइन में लगभग 5 फिल्में हैं। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक आमिर खान के बैनर तले बनने जा रही नेक्स्ट में फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) नजर आएंगी।

Aamir Khana and Fatima Sana Shaikh

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में बनने जा रही नई फिल्म के लिए फातिमा सना शेख को फाइनल किया गया है। इस फिल्म का टाइटल अभी तक सामने नहीं आया है। सुनने में आ रहा है कि अद्वैत चंदन इस फिल्म का निर्देशन करेंगे, जिन्हों 'सीक्रेट सुपरस्टार' और 'लाल सिंह चड्ढा' को भी डायरेक्ट किया था। सुनने में आ रहा है कि ये फिल्म अगले साल शुरू कर दी जाएगी।

End of Feed