Fashion 2: सांसद बनने के बाद Kangana Ranaut Priyanka Chopra के साथ आएंगी नजर, ओटीटी में रिलीज होगी फैशन 2?

Fashion 2: मशहूर फिल्ममेकर मधुर भंडारकर अपनी बेस्ट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्ट के अनुसार मधुर भंडारकर सीक्वल की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। यह फिल्म फैशन इंडस्ट्री में आए बदलावों पर प्रकाश डालेगी।

Fashion 2: मशहूर फिल्ममेकर मधुर भंडारकर अपनी बेस्ट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। अब ऐसी खबर आ रही है कि मधुर भंडारकर अपने अगले प्रोजेक्ट की तैयारी में बिजी हैं। अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर-प्रोड्यूसर सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक फैशन (2008) का सीक्वल बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

Fashion 2

Fashion 2

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार मधुर भंडारकर सीक्वल की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। यह फिल्म फैशन इंडस्ट्री में आए बदलावों पर प्रकाश डालेगी। फैशन 16 साल पहले रिलीज हुई थी। अब तक इंडस्ट्री में काफी बदलाव आ चुके हैं। जिस कारण डायरेक्टर एक आकर्षक कहानी भी बताना चाहते हैं। बता दें मधुर भंडारकर ने 2022 में अपने फैन्स को डबल ट्रीट दी है। ओटीटी पर उनकी दो फिल्में रिलीज हुई थी। ये फिल्म तमन्ना भाटिया स्टारर बबली बाउंसर और इंटेंस ड्रामा थ्रिलर इंडिया लॉकडाउन थी।

End of Feed