सलमान खान (Salman Khan) सिंगर यूलिया वंतूर (Iulia Vantur) को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर साथ में स्पॉट होते हैं। हालांकि सलमान ने यूलिया संग अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया है। एक्टर ने रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया का जन्मदिन घर पर सेलिब्रेट किया है। यूलिया के बर्थडे पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया पर यूलिया सलमान के साथ दिख रही है। यूलिया ग्रुप फोटो में सलमान संग क्लोज बॉन्ड शेयर करते हुए नजर आ रही हैं। यूलिया और सलमान की फोटो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई हैं।
ग्रुप सेल्फी को मीका सिंह खींच रहे हैं जिसमें यूलिया सलमान खान के कंधे पर हाथ रखकर खड़े हुए नजर आ रही हैं। वहीं, सलमान पीछे मुड़कर हिमेश रेशमिया से मिल रहे हैं। दोनों की साथ में कोई फोटो नहीं दिखाई दी। यूलिया की बर्थडे पार्टी में सलमान के साथ उनका पूरा परिवार नजर आया था।
सलमान और यूलिया की साथ में फोटो आई सामने
यूलिया सलमान के साथ फैमिली पार्टी में भी नजर आती हैं। यूलिया ने सलमान की कुछ फिल्मों में गाना भी गाया है जिसमें जग घूमिया, सीटीमार और सेलफिश शामिल हैं। सिंगर की बर्थडे पार्टी में मीका सिंह, हिमेश रेशमिया समेत कई स्टार्स नजर आए थे। बर्थडे की फोटो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। वहीं, सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर सिकंदर की शूटिंग कर रहे हैं। सिकंदर में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं।
