बॉलीवुड

Ranveer Singh की 'Dhurandhar' होगी रियल स्टोरी पर बेस्ड, इस प्रोडक्शन हाउस ने संभाली कमान

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 25, 2024, 05:41 PM IST

Ranveer Singh Dhurandhar New Update: आदित्य धर (Aditya Dhar) के निर्देशन में बनने जा रही रणवीर सिंह (Ranveer Singh) फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) को इस प्रोडक्शन हाउस का समर्थन मिल गया है।

Image

Instagram

Ranveer Singh Dhurandhar New Update: बॉलीवुड के जाने-माने रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की एक के बाद एक कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली हैं। इसी बीच रणवीर सिंह का नाम फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) की मूवी 'धुरंधर' (Dhurandhar) से जुड़ रहा है। अभी हाल ही में फिल्म के शूटिंग को लेकर अपडेट सामने आया था। अब फिल्म के प्रोडक्शन पार्टनर से जुड़ा अपडेट सामने आया है। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' को इस प्रोडक्शन हाउस का साथ मिला है। तो चलिए जानते हैं पूरी खबर।

रणवीर सिंह की फिल्म को मिला इस प्रोडक्शन हाउस का साथ

आदित्य धर के निर्देशन में बन रही रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' में धमाकेदार एक्शन सीन्स देखने को मिलने वाले हैं। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ-साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल भी नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट के बाद अब प्रोडक्शन हाउस से भी पर्दा उठ गया है। पिंकविला की रिपोर्ट से अनुसार रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' को जियो स्टूडियो का साथ मिल गया है। फिल्म की प्रोडक्शन हाउस की तलाश अब खत्म हो गई। आपको बता दें कि रणवीर सिंह की इस फिल्म की शूटिंग आज से शुरू हो गई है।

ऐसी होगी फिल्म का कहानी

रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर' की कहानी को लेकर भी खबरें सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 'धुरंधर' की कहानी इंडियन इंटेलिजेंस एजेंसीज पर बेस्ड होगी। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल के जावनी के दिन दिखाएंगे जाएंगे। अक्षय खन्ना और आर माधवन फिल्म में ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article