Farzi Twitter Review: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने OTT डेब्यू के साथ धमाका मचा दिया है। फिल्मों के बाद अब शाहिद कपूर ने वेबसीरीज 'फर्जी' (Farzi) के साथ OTT डेब्यू कर लिया है। शाहिद कपूर की वेबसीरीज फर्जी (Farzi) अब अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर रिलीज कर दी गई है। शाहिद की इस वेबसीरीज को दर्शकों के अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। ट्विटर पर फैंस फर्जी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फैंस का मानना है कि फर्जी एक जबरदस्त थ्रिलर वेबसीरीज है, जिसको देखना जरूर बनता है। शाहिद कपूर के अलावा इस वेबसीरीज में विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) और के के मेनन (Kay Kay Menon) जैसे दमदार एक्टर भी शामिल हैं। वेबसीरीज में शादिग कपूर एक आर्टिस्ट की भूमिका अदा कर रहे हैं जो खुद का कुछ क्रिएट करने की जगह दूसरे आर्टिस्ट की नकल करता है। हालांकि नकल के लिए भी अकल की जरूरत होती है। इस वेबसीरिज में शाहिद, नकल भी बड़े ही अकलमंदी के साथ करते नजर आ रहे हैं।
Farzi Twitter Review
दर्शकों से 'फर्जी' को मिली हरी झंडी
शाहिद कपूर की फिल्म फर्जी की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की जा रही है। एक यूजर ने फर्जी पर कमेंट करते हुए लिखा, 'शाहिद कपूर ने फर्जी में जबरदस्त काम किया है। शाहिद की परफॉर्मेंस देखकर आपके होश उड़ा जाएंगे। यह एक मजेदार, थ्रिलर वेबसीरीज है।' इसके साथ ही एक और यूजर ने लिखा, 'अभी-अभी फर्जी देखी है, क्या दमदार वेबसीरीज है। विजय सेतुपति ने तो अपनी एक्टिंग से हैरान कर दिया है।' वहीं शाहिद कपूर की परफॉर्मेंस के बारे में बताते हुए एक यूजर ने लिखा, 'शाहिद कपूर से कुछ ऐसी ही एक्टिंग की उम्मीद थी, फर्जी देखकर आज अपने नाखून चबाने पर मजबूर हो जाएंगे।'
Trust me - you won’t even realise! The dialogue delivery and flow is so natural and effortless. Plus, it suits his… t.co/kO0HtWrrhW
— ANI (@ANI) Feb 9, 2023
I am a huge @Nawazuddin_S fan. But @VijaySethuOffl is definitely a better choice in the #MichaelVelayutham charac… t.co/bKhlYrS5G5
— ANI (@ANI) Feb 10, 2023
#Farzi #FarziReview @PrimeVideo@rajndk have delivered another masterpiece. Superb ensemble of talents.… t.co/rsN0ouqZ3Q
— ANI (@ANI) Feb 9, 2023
FARZI review - "FRESHLY CAPTIVATING"Highlights- Lead performances, Direction, Humor, Character Design, Teleplay,… t.co/ayiD9fuUHp
— ANI (@ANI) Feb 9, 2023
Just Finished #Farzi what an hell of a masterpiece literally got goosebumps in the end. Superb acting by… t.co/9m8ykSDEpC
— ANI (@ANI) Feb 10, 2023
#Farzi Review:Terrific 👍#ShahidKapoor shines 👌Rest of the cast like #VijaySethupathi, #KayKayMenon,… t.co/Te6t2hwsaS
— ANI (@ANI) Feb 10, 2023
#Farzi Review:Shahid Kapoor's Anti-Con Performance Rules Raj & DK's Trademark Thriller#RajAndDK #ShahidKapoor… t.co/81PwUCGHoS
— ANI (@ANI) Feb 9, 2023
जबरदस्त स्टारकास्ट, दमदार एक्टिंग
फर्जी में शाहिद कपूर, राखी खन्ना, अमोल पालेकर, के के मेनन और विजय सेतुपति के साथ जबरदस्त स्टारकास्ट मौजूद है। सोशल मीडिया पर फैंस स्टारकास्ट की एक्टिंग की काफी तारीफ कर रहे हैं। फर्जी वेबसीरीज में कुल 8 एपिसोड मौजूद हैं और हर एपिसोड 60 मिनट का है। ट्विटर पर कुल मिलाकर वेबसीरीज को अच्छे रिव्यू मिले हैं। आप अमेजन प्राइम वीडियो पर इसे देख सकते हैं।
