बॉलीवुड

Shah Rukh Khan: करोड़ों की घड़ी पहनते हैं बॉलीवुड के 'किंग खान', कीमत जान उड़े फैंस के होश

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 10, 2023, 09:58 AM IST

Shah Rukh Khan Blue Watch: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। शाहरुख खान की फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में सारे रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए है। अब शाहरुख खान की घड़ी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसकी कीमत जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।

Image

Shah Rukh Khan Blue Watch

KEY HIGHLIGHTS
  • शाहरुख खान की घड़ी की कीमत जान उड़े फैंस के होश।
  • किंग खान की घड़ी की तस्वीरें हुई सोशल मीडिया पर वायरल।
  • शाहरुख की फिल्म पठान ने जबरदस्त कमाई कर ली है।

Shah Rukh Khan Blue Watch: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) बीते काफी समय से अपनी फिल्म पठान को लेकर सुर्खियों में चल रहे हैं। बॉलीवुड के किंग खान किसी ना किसी वजह से चर्चा का केंद्र बने ही रहते हैं। अब शाहरुख खान की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिसमें उन्होंने नीले रंग की घड़ी पहनी हैं। शाहरुख खान की इस नीली रंग की घड़ी की कीमत जान फैंस के होश उड़ गए हैं। सोशल मीडिया पर शाहरुख की इस घड़ी की काफी चर्चा हो रही है। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म पठान (Pathaan) ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में सारे रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए है। अब शाहरुख खान की घड़ी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिसकी कीमत जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।

करोड़ों की घड़ी पहनते हैं शाहरुख खान

पठान स्टार शाहरुख खान हाल ही में एक ईवेंड में नीले रंग की घड़ी पहने नजर आए हैं। इस नीले रंग की घड़ी की कीमत 4.98 करोड़ बताई जा रही है। करोड़ों की यह घड़ी पहने शाहरुख खान अपनी फिल्म पठान का प्रमोशन करते नजर आए थे। शाहरुख खान की मंहगी घड़ी की वजह से कई सोशल मीडिया यूजर्स उनका मजाक भी उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये भी वही टाइम बताएगी ना, या कुछ और?।' एक और यूजर ने लिखा, 'इतने रुपये में तो हम पूरा आईलैंड खरीद सकते हैं।'

Shah Rukh Khan Blue Watch

Shah Rukh Khan Blue Watch

बॉक्स ऑफिस पर पठान का जलवा

शाहरुख खान की फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने अभी तक वर्ल्डवाइड 887 करोड़ की कमाई की है। सिर्फ इंडिया में ही पठान की कमाई 450 करोड़ के पार चली गई है। फिल्म शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के एक्शन की भी जमकर तारीफ हो रही है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article