Farhan Khan to Collaborate with Shah Rukh Khan: सुपरस्टार शाहरुख खान और फरहान अख्तर के बीच डॉन 3 (Don 3) को लेकर काफी बात हुई, हालांकि आखिर में शाहरुख खान ने फिल्म को रिजेक्ट कर दिया और यह फिल्म रणवीर सिंह की झोली में चली गई। शाहरुख और फरहान दोनों एक साथ आखिरी बार फिल्म डॉन 2 के लिए काम करते नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी और इसमें शाहरुख खान की एक्टिंग का काफी सराहा गया था। जिसके बाद से ही फैंस दोनों की जोड़ी को एक बार फिर साथ काम करते दिखना चाहते हैं। हालांकि अभी तक किसी भी फिल्म मे इसपर एक बड़ा अपडेट आ गया है। 2006 में फरहान की 'डॉन' और 2011 में 'डॉन 2' में एक्टिंग करने वाले शाहरुख खान काफी समय से फरहान के साथ नजर नहीं आए हैं।
Shah Rukh Khan and Farhan Akhtar to Work Together
यह भी पढ़ें- सोनाक्षी सिन्हा की शादी से पहले पूरे परिवार की ' Happy Family' वाली फोटो आई सामने, ससुर-दामाद की दूरियां हुईं कम
जब यह खबर सामने आई कि रणवीर सिंह ने तीसरे पार्ट में शाहरुख खान की जगह ले ली है तो कई लोग निराश हो गए थे। अब एक इंटरव्यू में SRK के साथ काम करने की संभावना के बारे में फरहान अख्तर ने खुलकर बात की।
पिंकविला मास्टरक्लास के एक नए एपिसोड में, जब एक फैन ने फरहान से पूछा कि क्या वह फ्यूचर में शाहरुख खान के साथ काम करेंगे, तो उन्होंने कहा, 'हां, बिल्कुल हां' और कहा, हम कुछ ऐसा ढूंढेंगे जिस पर हम काम करना चाहते हैं। एक साथ, और मुझे यकीन है कि हम ऐसा करेंगे।' उन्होंने आगे कहा, 'आपको बस कुछ ऐसा ढूंढना होगा जिससे आप किसी के साथ जुड़ सके।
उन लोगों के लिए, जिन्हें पता नहीं है, 'डॉन 3' का फर्स्ट-लुक टीज़र अगस्त 2023 में जारी किया गया था। इसमें रणवीर सिंह थे, जिन्होंने डैपर लुक दिखाया था। टीज़र की टैगलाइन में लिखा था, 'एक नए युग की शुरुआत।' इस एक्शन थ्रिलर में कियारा आडवाणी भी लीड रोल में नजर आने वाली हैं।
