बॉलीवुड स्टार अन्नू कपूर की फिल्म हमारे बारह को लेकर काफी दिनों से चर्चा हो रही है। इस मूवी की रिलीज पर कोर्ट ने रोक लगा दी थी। हालांकि बीते दिनों बॉम्बे हाईकोर्ट ने कुछ बदलावों के साथ रिलीज करने की अनुमति दे दी थी। अब 21 जून यानी आज ये मूवी बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। अन्नू कपूर की फिल्म हमारे बारह रिलीज होते ही ट्विटर पर छा गई है। इस मूवी पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं हमारे बारह को देखने के बाद लोग क्या कह रहे हैं।
हमारे बारह को लेकर लोगों ने कही ये बात
अन्नू कपूर की फिल्म हमारे बारह विवादों में रही हैं इसलिए लोग इस मूवी के बारे में चर्चा कर रहे हैं। लोगों को पहले ये लग रहा था कि इसमें हिंदू मुस्लिम को लेकर बातें होंगी। पर फिल्म की कहानी इस बहुत अलग है। एक यूजर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'आंखे खोल देने वाली कहानी है...इसमें हिंदू मुस्लिम कुछ नहीं है.......अन्नू कपूर ने 100 प्रतिशत दिया है।' कुल मिलाकर लोगों को इस मूवी की कहानी पसंद आ रही है। एक्टिंग की बात करें तो इसमें अन्नू कपूर ने अपना जलवा बिखेर दिया है। उनकी अदाकारी की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं।
बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करेगी हमारे बारह
बताते चलें कि अन्नू कपूर की फिल्म हमारे बारह की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर सभी की नजरें टिकी हुई है। कुछ लोगों का ये कहना है कि फिल्म ठीक-ठाक शुरुआत करने वाली है लेकिन आगे चलकर ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर बेहतर कर सकते हैं। वैसे भी इन दिनों देखा जा रहा है कि कम बजट की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। हाल ही में रिलीज हुई लो बजट हॉरर मूवी मुंज्या ने गर्दा उड़ा दिया है।
