बॉलीवुड

सोनाक्षी सिन्हा की शादी से पहले पूरे परिवार की ' Happy Family' वाली फोटो आई सामने, ससुर-दामाद की दूरियां हुईं कम

sonakshi sinha zaheer iqbal: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के लिए अब बस दो दिन रहे गए है। ऐसे में शादी वाले घर में शादी की तैयारियां शुरू हो गई है। इसी बीच अपनी शादी से पहले जश्न मनाते हुए अपने परिवार के साथ पोज देते हुए कपल नजर आए। इस तस्वीर में सिन्हा परिवार के साथ-साथ जहीर इकबाल के घर के लोग भी नजर आए।

Image

Sonakshi Sinha

sonakshi sinha zaheer iqbal: सोनाक्षी सिन्हा कुछ ही दिन में बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी करने वाली हैं। एक्ट्रेस की शादी के साथ-साथ परिवार में अनबन की खबरें भी बहुत सुर्खियों में थी। ऐसा कहा जा रहा था कि शादी में परिवार शामिल नहीं होगा, लेकिन शादी से बस दो दिन पहले अब एक साथ पूरे परिवार की फोटो सामने आई है, जिसमें सभी बहुत खुश नजर आ रहे हैं।

कम हुई दूरियां

सोनाक्षी सिन्हा और बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल 23 जून को परिवार और दोस्तों के बीच एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। यह पहली फोटो है जिसमें पूरा परिवार साथ नजर आ रहा है। इस फोटो में शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा पहली बार अपने होने वाले दामाद के परिवार के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों का परिवार एक साथ मिलकर जश्न मनाते नजर आ रहा है। ये दोनों परिवारों की एक खुशनुमा तस्वीर लग रही है, इस तस्वीर में दोनों का परिवार पोज दे रहे हैं और इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता। इस फोटो में ससुर और दामाद काफी पास नजर आ रहे हैं। देखकर लग रहा है कि दोनों की दूरियां कम हो गई है।

फैंस की सारी चिंता हुई दूर

ये फोटो बीते रात के जश्न की है। जो अब जमकर वायरल हो रही है। इस फोटो में सिन्हा और इकबाल परिवार नजर आ रहे हैं और यह आने वाले समय की खुशियों का सबूत है। तस्वीर में होने वाली दुल्हन सोनाक्षी सिन्हा सफेद ड्रेस में सबसे आगे दिख रही है। जो सेल्फी ले रही है। इस फोटो में होने वाली दुल्हन बहुत खूबसूरत लग रही है और हम उसे देखते ही रह गए। इस फोटो में पीछे शत्रुघ्न सिन्हा, पूनम सिन्हा, जहीर इकबाल और उनका पूरा परिवार है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है ‘मैड हाउस’। इस फोटो ने फैंस की सारी चिंता को दूर कर दी है। सोनाक्षी और जहीर की शादी 23 जून को होगी। इस शादी में परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल होंगे।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article