आगे बढ़ी Ranveer Singh की Don 3, फरहान अख्तर से पहले इस डायरेक्टर के लिए करेंगे शूटिंग

Don 3 Shooting Delayed : अब खबर सामने आ रही है कि डॉन 3 की शूटिंग को अगले साल के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। जिससे फिल्म तैयार होने में देरी हो सकती है। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला

Don 3 Shooting Delayed : फरहान अख्तर( Farhan Akhtar) निर्देशित फिल्म डॉन 3 को लेकर लगातार बज बना हुआ है। जब से डॉन फिल्म के पार्ट 3 की घोषणा हुई है तब से ही फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। डॉन 3 में रणवीर सिंह( Ranveer Singh) नजर आने वाले हैं। फिल्म की घोषणा पिछले साल अगस्त में हुई थी, वहीं अब खबर सामने आ रही है कि डॉन 3 की शूटिंग को अगले साल के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। जिससे फिल्म तैयार होने में देरी हो सकती है। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला

ranveer singh don 3 delayed

फरहान अख्तर( Farhan Akhtar) की फ्रेंचाइजी फिल्म डॉन 3 को लेकर नई अपडेट सामने आई है। खबरों की माने तो फरहान ने फिल्म की शूटिंग को 2025 के लिए बढ़ा दिया गया है। बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह पहले आदित्य धर की फिल्म 'राक्षक ' की शूटिंग पूरी करेंगे उसके बाद वह डॉन 3 के लिए काम करेंगे। वहीं फरहान भी फिल्म की लोकेशन के लिए लंदन में गए हुए हैं। बताया जा रहा है कि अगले साल फरवरी में फिल्म की शूटिंग शुरू की जा सकती है। डॉन 3 में रणवीर सिंह के साथ कियारा आडवाणी नजर आने वाली है। रणवीर और कियारा पहली बार इस फिल्म में साथ दिखाई देंगे।

End of Feed