No Entry 2: बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान इन दिनों अपनी वेब सीरीज हीरामंडी को लेकर चर्चा में है। 14 साल बाद एक्टर ने वापसी की है। सीरीज में एक्टर के काम की लोगों ने तारीफ की है। एक्टर ने अपनी फिल्म नो एंट्री को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि नो एंट्री में मेरे दिल के करीब है। ये फिल्म साल 2005 में रिलीज हुई थी। अब मेकर्स नई तरीके से इसका सीक्वल लेकर आ रहे हैं। मैं उम्मीद करता हूं नई स्टारकास्ट के साथ-साथ अच्छी स्टोरी भी होगी।
मैंने फिल्म की स्क्रिप्ट की सुनी है और मुझे बहुत मजेदार लगी। मुझे लगता है कि हर किसी ने इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की। फिर चाहे वो सलमान हो या बोनी कपूर हो या अनीस बज्मी। ये एक ऐसी फिल्म है जो मेरे दिले के बहुत करीब है।
फरदीन ने नो एंट्री 2 के मेकर्स को दी सलाह
एक्टर ने आगे कहा, काश हम इसका हिस्सा होते, लेकिन ऐसा नहीं होना था इसलिए ये चीजें होती है। मैं अनीस और बोनी को ढेर सारी शुभकामनाएं देना चाहता हूं। मैं बस इतना कहना चाहता हूं इसे खराब मत करना। फरदीन ने आगे कहा, मुझे नहीं पता कि वो सीक्वल के साथ कुछ अलग कर रहे हैं या नहीं। लेकिन मुझे पूरा यकीन है कि अनीस ने पहले जो लिखा है उसके करीब होगा। मुझे लगता है कि ये शानदार होगा। मैं इस फिल्म को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हूं।
नो एंट्री में फरदीन खान, सलमान खान और अनिल कपूर लीड रोल में थे। फिल्म की कहानी दो शादीशुदा पुरुषों के इर्दगिर्द घूमती है जो अपने वुमेनाइजर दोस्त प्रेम की वजह से हमेशा मुसीबत में पड़ जाते हैं। फिल्म में लारा दत्ता, सेलिना जेटल, ईशा देओल मुख्य भूमिका में थी। फिल्म में बिपाशा बसु ने कैमियो रोल प्ले किया था।
वहीं, नो एंट्री के सीक्वल में वरुण धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ लीड रोल में हैं। ये फिल्म इस साल दिसंबर तक फ्लोर पर आएगी।
