बॉलीवुड

Shah Rukh Khan फैंस के लिए गुड न्यूज! तीन महीने की छु्ट्टियों के बाद शूटिंग पर लौटेंगे किंग खान, कहा- 'अब अगली फिल्म..'

Shah Rukh Khan Upcoming Movie: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने बीते साल पठान, जवान और डंकी जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं, जिसके बाद से ही वह अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं और शूटिंग से दूर थे। पर अब वह इसी महीने से अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।

Image

Shah Rukh Khan Upcoming Movie

Shah Rukh Khan Upcoming Movie: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के फैंस अब उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अभी तक एक्टर ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की है। बीते साल पठान, जवान और डंकी जैसी सुपरहिट फिल्में देने के बाद इस समय शाहरुख खान का करिश्मा चरम पर है। हालांकि तीन ब्लॉकबस्ट देनें के बाद शाहरुख ने एक छोटा सा ब्रेक लिया है, जिसके बाद से ही वह अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं और शूटिंग से दूर थे। इस दौरान वह कई आईपीएल मैच में अपनी टीम KKR को भी सपोर्ट करते हुए नजर आए हैं। हालांकि अब शाहरुख फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।

वह इसी महीने से अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। जिसका खुलासा खुद किंग खान ने कर दिया है। आइए इस अपडेट पर एक नजर डालते हैं।

इसी महीने से शूटिंग शुरू करेंगे शाहरुख खान

एक्टर शाहरुख खान जो आईपीएल 2024 में अपनी केकेआर टीम को चीयर करने में व्यस्त हैं, उन्होंने खुलासा किया कि वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे और तीन रिलीज के बाद उन्हें कुछ आराम की जरूरत है, 'मुझे लगा कि मैं थोड़ा आराम कर सकता हूं। तीन फिल्में कर चुका हूं।' , इसमें बहुत सारी मेहनत भी लगी है। इसलिए मैंने कहा कि शायद मैं कुछ समय की छुट्टी लूंगा। मैंने पूरी टीम से कहा, सौभाग्य से, मेरी शूटिंग अब अगस्त में है, या जुलाई... हम जून में प्लान बना रहे हैं , जून से शुरू होगी इसलिए, मैं सभी मैचों में आने के लिए बिल्कुल आजाद हूं।'

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article