Ranbir Kapoor की एनिमल पर फरहान अख्तर ने किया कटाक्ष, बोले- 'उस फिल्म के कैरेक्टर में दिक्कत है...'

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल एक बार फिर चर्चा में है। एक्टर की फिल्म पर अब निर्माता निर्देशक फरहान अख्तर ने अपना रिएक्शन दिया है। फरहान ने कहा कि एनिमल में रणबीर का काम शानदार है। लेकिन उस कैरेक्टर में ही कोई दिक्कत है। मैं इस तरह की फिल्म को प्रोड्यूस नहीं करता।

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल पिछले साल 2023 में रिलीज हुई थी। फिल्म में रणबीर के साथ रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल, तृप्ति डिमरी ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। फिल्म को जहां एक तरफ दर्शकों ने पसंद किया तो दूसरी तरफ जमकर आलोचना भी हुई। इस फिल्म को आलोचकों ने स्त्री विरोधी बताया था। अब इस फिल्म पर फिल्म मेकर फरहान अख्तर ने अपना रिएक्शन दिया है। फरहान से पूछा गया कि उन्हें ये फिल्म कैसी लगी।

End of Feed