बॉलीवुड

Priyanka Chopra के भाई की सगाई में झांकने तक नहीं आई Parineeti Chopra, फैंस को सताई चोपड़ा बहनों की चिंता

Parineeti Chopra not Attend Cousin Wedding: कल सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम ने अपनी सगाई समारोह की तस्वीरें साझा की। वहीं प्रियंका चोपड़ा ने भी सगाई की झलक दिखाते हुए भाई-भाभी को बधाई दी । फैंस ने प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरों पर सवाल पूछना शुरू कर दिया कि क्या अपने परिणीति चोपड़ा को नहीं बुलाया.

Image

Parineeti Chopra not Attend Cousin Wedding

Parineeti Chopra not Attend Cousin Wedding: कुछ दिन पहले प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra) अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ( Siddharth Chopra) की सगाई में अमेरिका से भागी-भागी आई थी। सगाई अटेंड करने के बाद प्रियंका वापिस भी चली गई। वहीं कल नए दूल्हा-दुल्हन सिद्धार्थ और नीलम ने सगाई की तस्वीरें के साझा की जिसमें पूरा चोपड़ा परिवार एक साथ नजर आए। सिद्धार्थ के इस प्रोग्राम में प्रियंका चोपड़ा के परिवार से हर सदस्य था, लेकिन बस कमी खल रही थी तो वो थी प्रियंका की चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा की। फोटो में उन्हें न देखकर फैंस सवाल उठाने लगे।

कल सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम ने अपनी सगाई समारोह की तस्वीरें साझा की। वहीं प्रियंका चोपड़ा ने भी सगाई की झलक दिखाते हुए भाई-भाभी को बधाई दी । इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा( Priyanka Chopra) , मन्नारा चोपड़ा( Mannara Chopra) , मधु चोपड़ा ( Madhu Chopra) समेत सभी घरवाले नजर आए। फैंस की नजर परिणीति चोपड़ा पर पड़ी जो वहाँ नहीं थी। फैंस ने प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरों पर सवाल पूछना शुरू कर दिया कि क्या अपने परिणीति चोपड़ा को नहीं बुलाया, एक यूजर ने लिखा कि प्रियंका चोपड़ा भी परिणीति की शादी में नहीं आई थी इसलिए अब परिणीति भी नहीं आई। इन सब बातों को देखकर लोग अब यही अटकलें लगा रहे हैं कि बहनों के बीच सब ठीक नहीं है।

मौजूद थे परिणीति के मम्मी-पापा

आपको बता दें कि सगाई में परिणीति चोपड़ा के मम्मी पापा नजर आए थे। सिद्धार्थ के चाचा-चाची ने हर प्रोग्राम अटेंड किया था। जिसे देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि इनके परिवार में सब ठीक है। परिणीति की बात करें तो वह इन दिनों देश से बाहर है एक्ट्रेस ने रक्षाबंधन भी ऑनलाइन ही मनाया था। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा बहन परिणीति चोपड़ा की शादी में नहीं आई थी लेकिन उसने परिणीति-राघव की सगाई अटेंड की।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article