फरदीन खान (Fardeen Khan) और रितेश देशमुख (Ritesh Deshmukh) अपनी अपकमिंग फिल्म 'विस्फोट' (Visfot) को लेकर सुर्खियों में हैं। विस्फोट की शूटिंग दो साल पहले हो गई थी। क्राइम थ्रिलर फिल्म में फरदीन, रितेश के साथ क्रिस्टल डिसूजा भी लीड रोल में हैं। ये फिल्म सिनेमाघरों में नहीं ओटीटी पर रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्माण टी सीरीज और संजय गुप्ता ने मिलकर किया है। ये क्राइम बेस्ड मूवी है जिसे जिओ सिनेमा पर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म का पहला पोस्टर सामने आ गया है। पोस्टर में फरदीन और रितेश धांसू लुक में नजर आए। पोस्टर में साफ पता चल रहा है कि दोनों एक-दूसरे के ओपजिट होंगे।
फरदीन ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, इस साल के सबसे बड़े विस्फोट के लिए तैयार हो जाइए जो आपके स्क्रीन पर होने वाला है। विस्फोट 6 सितंबर को जिओ सिनेमा प्रीमियर पर स्ट्रीम होगा।
फरदीन ने शेयर किया विस्फोट का पोस्टर
इस फिल्म की शूटिंग दो साल पहले पूरी हो चुकी थी। मेकर्स ने अब इस फिल्म को रिलीज करने का ऐलान किया है। जून 2024 में रिपोर्ट सामने आई थी कि विस्फोट को डिजिटल प्लेटफॉर्म जिओ सिनेमा पर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को कुकी गुलाटी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। ये साल 2012 venezulean फिल्म रॉक पेपर सीजर का हिंदी रीमेक है। फिल्म में रितेश पायलेट की भूमिका में है जिसके बेटे को फरदीन खान ने किडनैप किया है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो फरदीन हाल ही में अक्षय के साथ खेल खेल में नजर आए थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गई। रितेश देशमुख इन दिनों बिग बॉस मराठी होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा हाउसफुल 5 समेत बाकी प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं।
