बॉलीवुड

Sunny- Bobby ने मां प्रकाश कौर संग शेयर की अनसीन तस्वीरें, खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

सनी और बॉबी देओल ने अपने काम से लोगों के दिल में अपनी अलग पहचान बनाई है। आज एक्टर की मां प्रकाश कौर का जन्मदिन है। दोनों भाइयों ने मां संग खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। दोनों भाइयों का पोस्ट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। फैंस एक्टर के पोस्ट पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

Image

Sunny- Bobby With Mother (credit Pic: instagram)

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) और बॉबी देओल (Bobby Deol) अपनी अपनी मां प्रकाश कौर (Prakash Kaur) से बेहद प्यार करते हैं। आज एक्टर्स की मां का जन्मदिन है। दोनों ने खास अंदाज में अपनी मां को जन्मदिन की बधाई दी है। बॉबी और सनी के पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। दोनों अपनी मां के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। सनी ने मां के साथ थ्रोबैक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, हैप्पी बर्थडे मां। बॉबी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर मां के साथ सेल्फी पोस्ट करते हुए लिखा कि हैप्पी बर्थडे मेरी एवरीथिंग। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं मां। दोनों स्टार्स का पोस्ट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

सनी-बॉबी ने खास अंदाज में दी मां को जन्मदिन की बधाई

प्रकाश कौर ने 1953 में एक्टर धर्मेंद्रे से शादी की थी। एक्टर जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले थे। सनी और बॉबी की बहन अजीता और वजीता भी है। सनी की बहनें लाइमलाइट से दूर रहती हैं। फिल्मों में काम करते हुए धर्मेंद्र को हेमा मालिनी से प्यार हो गया। एक्टर ने साल 1980 में हेमा से शादी कर ली। एक्टर की दूसरी शादी से दो बेटियां ईशा और अहाना है।

इन फिल्मों में नजर आएंगे सनी और बॉबी

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो सनी ने हाल ही में अपनी फिल्म लाहौर 1947 की शूटिंग पूरी की है। सनी के साथ इस फिल्म में प्रीति जिंटा मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म की अनाउंसमेंट पिछले साल हुई थी। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। इसके अलावा एक्टर के पास पाइपलाइन में बॉर्डर 2 भी है। फिल्म की अनाउंसमेंट हो चुकी हैं। बॉबी अपनी फिल्म कंगुवा को लेकर चर्चा में है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article