बॉलीवुड

मां की मृत्यु से चंद दिन पहले फराह खान ने किया था इमोशनल पोस्ट, बोलीं-'सबकी तरह मैं भी मां को वो तवज्जो...'

निर्देशक- कोरियोग्राफर फराह और साजिद खान की मां मेनका ईरानी का निधन हो गया है। फराह की मां ने 79 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। मां के निधन से कुछ दिनों पहले फराह ने इमोशनल पोस्ट शेयर किया था। फराह ने मां के जन्मदिन पर उनके साथ अनसीन फोटो शेयर करते हुए इमोशनल पोस्ट लिखा था।

Image

Farah Khan With Mother (credit Pic: Instagram)

Farah Khan's Mother Passed Away: मशहूर कोरियोग्राफ फराह खान की मां मेनका ईरानी (Meneka Irani) का निधन हो गया। मां के निधन से फराह बुरी तरह से टूट गई है। फराह अपनी मां के बेहद करीब थीं। फराह की मां ने 79 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। फराह अपनी मां का ख्याल रखती थीं। कोरियोग्राफर ने कुछ दिनों पहले ही मां के लिए इमोशनल पोस्ट लिखा था। इस इमोशनल पोस्ट के साथ फराह ने अपनी मां के साथ प्यारी तस्वीरें भी शेयर की थीं।

फराह खान ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, हम सभी अपनी मां को हल्के में लेते हैं खासकर मैं,पिछले महीने मुझे पता चला की मैं अपनी मां से कितना प्यार करती हूं। वह सबसे मजबूत और सबसे बहादुर व्यक्ति हैं। कई सर्जरी के बाद भी उनका सेंस ऑफ ह्यूमर वैसा ही है। मां जन्मदिन मुबारक हो। आज घर पर वापस आने के लिए अच्छा दिन है। मैं तुम्हारे स्वस्थ होने का इंतजार नहीं करूंगी कि तुमसे फिर से लड़ना शुरू कर सकूं। आई लव यू।

फराह ने मां के लिए लिखा था पोस्ट

फराह ने 2 हफ्ते पहले मां के जन्मदिन पर ये पोस्ट शेयर किया था। कोरियोग्राफर की मां के निधन के बाद उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फराह की मां मेनका टाइटल्ड एक्टर डेजी और हनी ईरानी की कजिन हैं। मेनका ने फिल्म निर्माता केमरान से शादी की थी। फराह अपनी मां और भाई साजिद खान से बहुत प्यार करती हैं। फराह के लिए उनकी मां उनकी दुनिया थीं।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article