अधर में लटका यूलिया-सलमान का ब्याह!! ये हुस्न परियां भी बनते-बनते रह गईं सलीम खान के परिवार की बहुरानी

सलमान खान ने अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर के लिए अपनी घर पर बर्थडे पार्टी रखी। इस पार्टी में करीबी दोस्त शामिल हुए थे। यूलिया के बर्थडे की इनसाइड फोटो वायरल हो रही है। इन फोटो में सलमान यूलिया और बाकी लोगों के साथ जमकर एन्जॉय करते हुए नजर आ रहे हैं।

Authored by: प्रियंका झाUpdated Jul 26 2024, 17:31 IST
सलमान ने रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया के लिए रखी बर्थडे पार्टी, इन हसीनाओं संग भी जुड़ चुका हैं भाईजान का नामImage Credit : Instagram01 / 08

सलमान ने रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया के लिए रखी बर्थडे पार्टी, इन हसीनाओं संग भी जुड़ चुका हैं भाईजान का नाम

सलमान खान अपनी लव लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। एक्टर ने रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर के लिए बर्थडे पार्टी रखी। इस पार्टी में दोनों के करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए। यूलिया सलमान के घर के फंक्शन में नजर आती है। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को सीक्रेट रखा है। क्या सलमान यूलिया से शादी करेंगे। इसका जवाब तो सिर्फ भाईजान दे सकते हैं। हम आपको उन हसीनाओं के बारे में बता रहे हैं जो खान परिवार की बहू बनते-बनते रह गईं।

शाहीन जाफरीImage Credit : Instagram02 / 08

शाहीन जाफरी

शाहीन जाफरी सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड थीं। भाईजान शाहीन के प्यार में पागल थे। शाहीन भाईजान के कॉलेज की गर्लफ्रेंड थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, संगीता की वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

संगीता बिजलानीImage Credit : Instagram03 / 08

संगीता बिजलानी

सलमान और संगीता के लव अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। दोनों की शादी तक होने वाली थी। लेकिन कुछ वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद भी सलमान और संगीता अच्छे दोस्त है।

सोमी अलीImage Credit : Instagram04 / 08

सोमी अली

सलमान खान और सोमी अली का प्यार खूब परवान चढ़ा था। एक्ट्रेस ने ब्रेकअप के बाद सलमान पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

ऐश्वर्या रायImage Credit : Instagram05 / 08

ऐश्वर्या राय

सलमान और ऐश्वर्या राय के प्यार से लेकर ब्रेकअप तक के बारे में सबको पता है। एक ऐसा समय था जब सलमान विश्व सुंदरी ऐश्वर्या के लिए प्यार में पागल थे।

कैटरीना कैफImage Credit : Instagram06 / 08

कैटरीना कैफ

सलमान और कैटरीना लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे। ब्रेकअप के बाद भी दोनों एक-दूसरे के अच्छे दोस्त है। ऑन और ऑफ स्क्रीन दोनों अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं।

यूलिया वंतूरImage Credit : Instagram07 / 08

यूलिया वंतूर

सलमान इन दिनों यूलिया वंतूर को डेट कर रहे हैं। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को अभी तक कंफर्म नहीं किया है। सिंगर ने सलमान की कुछ फिल्मों में गाना गाया है।

पूजा हेगड़ेImage Credit : Instagram08 / 08

पूजा हेगड़े

पूजा हेगड़े और सलमान खान ने किसी का भाई किसी की जान में साथ काम किया था। इस फिल्म के दौरान दोनों के अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। हालांकि दोनों ने कभी इस बारे में कोई बयान नहीं दिया।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!