अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बीते काफी समय से सुर्खियों में छाए हुए हैं। कई रिपोर्ट दावा करती है कि कपल अब साथ नहीं रहते हैं। ऐसा कहा जाता है कि अभिषेक बच्चन अपनी दसवीं को-स्टार को डेट कर रहे थे, जिसके बाद ऐश्वर्या राय को जानकारी हो गई और कपल के रिश्ते में दरार आ गई। ये चर्चा अंबानी की शादी में और भी ज्यादा तेज हो गई थी, क्योंकि पूरा बच्चन परिवार एक साथ पार्टी में आया था और ऐश्वर्या राय अपनी बेटी के साथ अलग नजर आई थी। वही अब अमिताभ बच्चन ने भी ऐश्वर्या राय को नजरअंदाज किया है। आइए जानते है कैसे।
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बीते काफी समय से सुर्खियों में छाए हुए हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि कपल के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कपल कभ-भी तलाक ले सकते हैं।
हाल ही में 'कौन बनेगा करोड़पति 16' के एपिसोड में अमिताभ बच्चन से उनके गाने कजरा रे के बारे में सवाल किया गया था। जिसपर बिग बी ने अभिषेक और रानी मुखर्जी के बारे में बात कही, लेकिन बहू ऐश्वर्या राय के बारे में एक शब्द भी नहीं बोले।
कजरा रे गाने पर अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, और ऐश्वर्या राय डांस करते नजर आए थे। फैंस ने इस गाने और डांस को काफी पसंद किया था।
वही कौन बनेगा करोड़पति के ही एक एपिसोड में बिग बी ने श्वेता बच्चन के बच्चो नव्या और अगस्त्य के बारे में बात की थी, लेकिन उस समय भी ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या का जिक्र तक नहीं किया था।
जूनियर बच्चन का नाम बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस निम्रत कौर के साथ जुड़ रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि दसवीं की शूटिंग के दौरान से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच अब सबकुछ ठीक नहीं है, कपल में कभी साथ भी नजर नहीं आते हैं।
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की खराब रिश्ते की चर्चा अंबानी के शादी समारोह में शामिल होने के बाद तेज हो गई थी। इस पार्टी में बच्चन परिवार एक साथ नजर आया था। वही ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या के साथ अलग नजर आई थी।