'Toxic' में यश-कियारा के बोल्ड सीन्स पर कंगना ने किया सपोर्ट? जानें Deepika वाले पोस्ट की पूरी सच्चाई

Kangana Ranaut's FAKE IG Post: कंगना रनौत द्वारा किए गए पोस्ट में यह दावा किया गया था कि वो टॉक्सिक में यश-कियारा के सीन्स को सपोर्ट कर रही हैं। सच्चाई यह है कि ये पोस्ट फेक है।

Kangana Ranaut's FAKE IG Post: इन दिनों AI खूब चर्चा में है। दुनिया भर में ज्यादातर लोग AI का इस्तेमाल अच्छे काम के लिए कर रहे हैं। मगर किसी ने नहीं सोचा था कि लोग इस टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल कर बॉलीवुड फैन पेज बनाकर लड़ाई-झगड़े और नफरत फैलाने के लिए करेंगे। बॉलीवुड सेलेब्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से फेक स्टोरी पोस्ट करना अब नार्मल होता जा रहा है। इसी तरह एक पोस्ट पोस्ट एक्स पर खूब वायरल हुआ। इस पोस्ट में दावा करते हुए बताया गया है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एक नोट लिखा है, जिसमें वो फिल्म 'टॉक्सिक' में यश और कीारा आडवाणी के बोल्ड सीन्स को सपोर्ट कर रही हैं। इतना ही उन्होंने फिल्म 'गहराइयां' में दीपिका पादुकोण के बोल्ड सीन्स की आलोचना की है। पोस्ट वायरल होने के बाद पता चला कि कंगना रनौत ने अपनी ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह स्टेटमेंट शेयर ही नहीं की। यह पोस्ट फेक है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Bhagam Bhag 2' पर आया बड़ा अपडेट, राज शांडिल्य और परेश रावल ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें)

Kangana Ranaut's FAKE IG Post

फेक निकला कंगना रनौत को लेकर किया गया पोस्ट

क्या था पोस्ट?

कंगना रनौत के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी से दावा किए जाने वाले पोस्ट में लिखा, 'बॉलीवुड का इकोसिस्टम कियारा आडवाणी और यश की फिल्म टॉक्सिक में दिए गए इंटिमेसी कीआलोचना कर रहा है, जबकि यह स्क्रिप्ट की डिमांड थी। वहीं इसी इंडस्ट्री ने दीपिका पादुकोण की तारीफ की जब उन्होंने गहराइयां में छोटे उम्र के एक्टर के साथ बोल्ड सीन किए। साफ है कि डबल स्टैंडर्ड और नेगेटिव पीआर चल रहा है।' पोस्ट को कैप्शन दिया गया था, 'कंगना रनौत ने #ToxicTheMovie के सपोर्ट में स्टोरी पोस्ट की और दीपिका पादुकोण को कुक किया।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: एसएस राजामौली की 'Varanasi' में मंदाकिनी बनने पर Priyanka Chopra का बड़ा बयान, फैंस हुए एक्साइटेड)

फेक निकला ये पोस्ट

जब इस पोस्ट की पड़ताल की गई तो पता चला की यह एकदम फेक है। एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत एक्स पर एक्टिव रहती हैं लेकिन 'टॉक्सिक' के बारे में उन्होंने कोई बयान नहीं दिया था। उन्होंने कियारा आडवाणी और यश के स्टिमी सीन वाले विवाद पर भी कोई कमेंट नहीं किया। कई लोगों ने इस फर्जी पोस्ट की आलोचना की है। बता दें यश की टॉक्सिक में तारा सुतारिया, हुमा कुरेशी, नयनतारा और रुक्मिणी वसंत को भी अहम भूमिका में देखा जाएगा।

End of Feed