Ameesha Patel Called Saif Ali Khan a Brave Father: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली ( Saif ali Khan) खान पर चाकू लगने की घटना से इंडस्ट्री में अफरा-तफरी मच गई है। हर कोई यह जानकर हैरान है कि इतनी बड़ी सुरक्षा होने के बाद यह घटना कैसे घटी। वहीं अपने को स्टार के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री अमीषा पटेल ने बयान दिया है। उन्होंने सैफ अली खान को ब्रेव पिता कहा है जिन्होंने अपने परिवार के लिए जान भी जोखिम में डाल दी। इसी के साथ अमीषा पटेल ने बताया है कि सैफ अली खान बहुत बहादुर इंसान हैं।
अमीषा पटेल ने की सैफ की तारीफ
अमीषा पटेल( Ameesha Patel) ने जूम के साथ बातचीत के दौरान कहा कि जब मुझे सैफ पर हुए हमले की खबर पता चली मैं एकदम से हैरान हो गई। ऐसा किसी के साथ भी नहीं होना चाहिए। सैफ के साथ जो हुआ, उसकी सबसे चौंकाने वाली और परेशान करने वाली खबर सुनकर सुबह उठी। सैफ के बारे में बात करते हुए, अभिनेत्री ने कहा, मैं बस इतना कह सकती हूं कि सैफ वास्तव में एक बहुत ही मजबूत और बेहतरीन इंसान हैं और मुझे उनके साथ कई फिल्मों में काम करने का सौभाग्य और खुशी मिली है और मैं उन्हें काफी लंबे समय से जानती हूं।और मुझे पता है कि वह और भी मजबूत होकर वापसी करेंगे। मेरी प्रार्थनाएं और शुभकामनाएं करीना और पूरे परिवार के साथ हैं। सैफ अली खान ने अपने बच्चों के लिए जान को जोखिम में डाला और बहादुरी से डटे रहे, वह एक बहादुर पिता हैं।
