Exclusive: झूठी निकली Ranbir Kapoor के Dhoom 4 में शामिल होने की खबर, सच्चाई जान फैंस को लगेगा झटका

धूम बॉलीवुड की पॉपुलर फ्रेंचाइजी है। दर्शक इस फिल्म के चौथे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रणबीर कपूर को लेकर खबर आई थी कि वह धूम 4 में लीड रोल निभाएंगे। अब इस खबर पर नई रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि आदित्य चोपड़ा धूम 4 पर काम नहीं कर रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का कल यानी 28 सितंबर को जन्मदिन था। एक्टर के जन्मदिन पर खबर आई थी कि वह 'धूम 4' (Dhoom 4) में लीड रोल निभाएंगे। आदित्य चोपड़ा की एक्शन ड्रामा फिल्म 'धूम 4' में एक्टर निगेटिव रोल निभाएंगे। अब इस खबर पर नई रिपोर्ट सामने आई। टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के अनुसार, ये खबर गलत है। इस तरह की कोई बात चीत नहीं चल रही है। आदित्य चोपड़ा के करीबी सूत्र ने धूम 4 से जुड़ी खबर को अफवाह बताया है। उन्होंने कहा, अभी आदित्य इस फिल्म के बारे में सोच भी नहीं रहे हैं। स्क्रिप्ट तो दूर की बात है। ये भी पढ़ें- वासु भगनानी से जुड़ा सवाल सुन iifa ग्रीन कार्पेट का मंच छोड़कर चली गईं बहू रकुलप्रीत, लोगों ने लिए मजे

ranbir

Ranbir Kapoor (credit Pic: Instagram)

आदित्य तब तक इस फ्रेंचाइजी पर काम नहीं शुरू करेंगे जब तक अच्छी कहानी ना मिल जाए। फिल्म का चौथा पार्ट पुराने कास्ट के साथ ही बना जाएगा। इसके अलावा रणबीर के करीबी दोस्त ने भी इन खबरों को अफवाह बताया है। एक्टर के दोस्त ने कहा, वो किसी अन्य की फ्रेंचाइजी में काम क्यूं करेंगे। रणबीर का धूम 4 को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है। रिपोर्ट में कहा गया था कि वाइआरएफ स्पाई यूनिवर्स में धूम 4 का नाम भी शामिल हो गया है।

End of Feed