Deepika Padukone and Ranveer Singh Daughter: स्टार कपल दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने कुछ समय पहले ही अपनी प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। जिसके बाद से ही दोनों अपनी बेटी का खयाल रख रहे हैं और ज्यादा से ज्यादा वक्त एक साथ ही बिताने की कोशिश में लगे हैं। बेटी को जन्म देनें के कुछ दिनों बाद दीपिका और उनकी बेटी अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई थी, जिसके बाद फैंस को भी उनकी एक झलक देखने को मिली थी। अपनी बेटी को लेकर अभी तक दीपिका और रणवीर ने कोई अपडेट फैंस को नहीं दिया है। यह भी पढ़ें- बेटी आराध्या बच्चन के साथ विदेश से भारत वापस लौटीं ऐश्वर्या राय बच्चन, एयरपोर्ट से सामने आईं तस्वीरें
बेटी के जन्म को लेकर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसके बाद नाम या फोटो को लेकर कोई भी जानकारी अभी सामने नहीं आई हैं। इस बीच अब रणवीर सिंह अपनी बेटी को वेलकम करने के बाद पहली बार एक इवेंट में नजर आए हैं। उनके चेहरे पर बेटी के जन्म की खुशी साफ तौर पर नजर आ रही है। यहां सोशल मीडिया पर वायरल उनकी एक वीडियो पर नजर डालते हैं।
बेटी के जन्म के बाद रणवीर ने कही ये बात
रणवीर सिंह अपनी बेटी के जन्म के बाद पहली बार एक पब्लिक अपीयरेंस देते नजर आए हैं। वह रिलायंस फाउंडेशन के यूनाइटेड इन ट्रायम्फ प्रोग्राम को होस्ट करने के लिए नीता और मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया पहुंचे थे। जिसमें 140 ओलंपियन और पैरालिंपियन का सम्मान किया गया था। पैपराजी को पोज देते हुए रणवीर सिंह अपनी वहीं पुरानी वाली एनर्जी में नजर आ रहे थे। एक्टर ने कहा, 'बाप बन गया रे।' यह कहते वक्त रणवीर सिंहउनके चेहरे की मुस्कान भी साफ नजर आ रही थी।
