बॉलीवुड

IIFA 2024 : हीरा सोहल संग Honey Singh ने अपने रिश्ते को किया कंफर्म! गर्लफ्रेंड का हाथ थामे नजर आए रैपर

रैपर हनी सिंग आइफा 2024 के ग्रीन कार्पेट पर अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड हीरा सोहल के साथ नजर आए। दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में हनी हीरा का हाथ थामे हुए नजर आ रहे हैं। हीरा भी पैप्स को पोज देते हुए शर्माते हुए नजर आईं।

Image

Honey Singh With Rumoured Gf (credit pic: Instagram)

IIFA 2024: रैपर हनी सिंह (Honey Singh) की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। फैंस हनी के गाने को खूब पसंद करते हैं। सिंगर अपने काम के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। सिंगर ने शादी के 11 साल बाद अपनी पत्नी से तलाक ले लिया था। तलाक के बाद सिंगर टीना ठडानी के साथ रिलेशनशिप में थे। लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला। साल 2023 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। सिंगर हाल ही में हीरा सोहल के साथ नजर आए। लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते को कोई नाम नहीं दिया है। हनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ आइफा अवॉर्ड में नजर आए। सिंगर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये भी पढ़ें- वासु भगनानी से जुड़ा सवाल सुन iifa ग्रीन कार्पेट का मंच छोड़कर चली गईं बहू रकुलप्रीत, लोगों ने लिए मजे

आइफा के ग्रीन कार्पेट पर हनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ पोज देते हुए नजर आए। हनी पिंक कलर के टक्सीडो सूट में नजर आए। हीरा भी ग्रीन कलर के आउटफिट में बला की खूबसूरत लग रही थीं। दोनों ने साथ में पैपराजी को जमकर पोज दिए। हनी अपनी लेडी लव का हाथ थामे हुए भी नजर आए।

रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग नजर आए हनी सिंह

हनी सिंह का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी लिटिल फैन को गोद में लिए हुए नजर आ रहे हैं। हनी से जब हीरा और उनके रिलेशनशिप को लेकर सवाल पूछा गया था। इस पर रैपर ने जवाब देते हुए कहा था, नहीं... नहीं... पहले कुछ बनने तो दो फिर देखते हैं। ललनटॉप को दिए इंटरव्यू में हनी ने बताया था कि शादी के शुरुआत 8-9 महीने उनके बीच सब अच्छा था। फिर जैसे ही पैसा और सक्सेस आया तो मैंने अपनी फैमिली छोड़ दी। मुझे पता ही नहीं होता था कि मेरे आसपास क्या हो रहा है। मुश्किल समय में मेरा मां और बहन खड़ी रही।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article