Yami Gautam on 8 hrs Shift: बॉलीवुड स्टार इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक को लेकर लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे सभी ने पसंद किया है। फिल्म को लेकर काफी अच्छा माहौल बना हुआ है। इमरान और यामी अपनी मूवी का प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में यामी गौतम और इमरान हाशमी ने जूम टीवी के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत की है। इस दौरान यामी गौतम ने बॉलीवुड में 8 घंटे की शिफ्ट की डिमांड पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
pic credit- zoom tv
यामी गौतम ने कही ये बात
टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार ने यामी गौतम से पूछा कि यंग मदर के तौर पर आप 8 घंटे की शिफ्ट की डिमांड करें तो आपको मिलेगी। इसपर यामी गौतम ने कहा, 'इसके बारे में मुझे काफी सोचना पड़ेगा मैं इसका एक लाइन में जवाब नहीं दे सकती हूं। हम एक ऐसी इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं जहां आज हम एक स्टूडियो में काम कर रहे लेकिन कल हमें एक पेड़ के नीचे सीन करना हो सकता है, बारिश हो गई लेकिन हमें चाहिए धूप थी। हमारा काम बहुत चीजों पर निर्भर करता है क्या चीजें बदलेंगी हां जरूर अगर आप सही से प्लानिंग करें तो आप सबकुछ हासिल कर सकते हैं। ये मामला काफी सबजेक्टिव है जो कि एक एक्टर और प्रोड्यूसर के बीच में है। मैं आपको एक उदहारण देती हूं। इस फिल्म के दौरान मेरे बेटे का मुंडन था एक डेट पर उसी दिन की मुहूर्त थी और पेकअप की डेट भी आसपास थी। तो मैंने अपनी टीम से रिक्वेस्ट किया कि क्या ये पहले हो सकता है तो टीम ने कहा हां क्यों नहीं हम कर सकते हैं।'
इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी हक
बताते चलें कि यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म एक कोर्ट रूम ड्रामा पर बेस्ड है, जिसमें यामी गौतम अपने हक के लिए लड़ती नजर आएंगी। ये फिल्म 7 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब हैं। लोगों का ये मानना है कि फिल्म हक बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करने वाली है।
