Exclusive! Women's Day 2024: 'औरतें कोई अजीब प्राणीं नहीं हैं..' महिला दिवस पर Dia Mirza ने समाज पर उठाए सवाल

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 8, 2024, 08:30 PM IST

Women's Day 2024: 8 मार्च 2024 को इंटरनेशनल महिला दिवस सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस बीच हमने बॉलीवुड के कई स्टार्स से महिला दिवस पर उनकी राय रखने के बारे में पूछा है। इसको लेकर अब दिया मिर्जा ने हमने बात की है। आइए उनके इंटरव्यू पर एक नजर डालते हैं।

Women's Day 2024: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिया मिर्जा (Dia Mirza) 8 मार्च 2024 को इंटरनेशनल महिला दिवस (International Women's Day) सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस बीच हमने बॉलीवुड के कई स्टार्स से महिला दिवस पर उनकी राय रखने के बारे में पूछा है। इसको लेकर अब दिया मिर्जा ने हमने बात की है। एक्ट्रेस ने महिला दिवस को लेकर अपनी पर्सनल राय रखी है। इससे पहले भी एक्ट्रेस सामाजिक मुद्दों पर खुलकर बोलती हुई आई हैं। एक्ट्रेस हमेशा बढ़चढ़ अपनी राय रखी हुई आई हैं। अब महिला दिवस को लेकर भी एक्ट्रेस का बयान वायरल हो रहा है।

दिया ने साफ कर दिया है कि सभी महिलाओं को समझने की कोशिश में लग गए हैं, हालांकि इससे पहले उन्हें ये समझने की कोशिश करनी चाहिए कि महिलाएं कोई अजीब प्राणीं नहीं हैं, जिन्हें समझने के लिए कोई बड़ी रिसर्च करनी पड़े। इस बीच महिला दिवस को लेकर दिया मिर्जा ने क्या कुछ कहा है, इसपर नजर डालते हैं।

दिया मिर्जा ने समाज की सोच पर उठाए सवाल

एक्ट्रेस दिया मिर्जा ने जूम के साथ बातचीत में कहा, 'महिलाएं कोई अजीब प्राणी नहीं है, जिन्हें समझने के लिए कोई बड़ी रिसर्च करने की जरूरत पड़ेगी। महिलाओं को नॉर्मल ह्यूमल जरूरतों के हिसाब से ही ट्रीट करना चाहिए। इसमें कोई रॉकिट साइंस नहीं है। इंसानों का आखिरी मकसद खुश रहना है, हर एक महिला को भी यही चाहिए।'

इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कहा, 'हम महिलाओं की कम्यूनिटी काफी पॉवरफुल है, इसमें किसी को कोई भी शंका नहीं होनी चाहिए। एक महिला होने के बाद सभी को चाहे वो (पुरुष हो या महिला) एक जैसे मौके मिलने चाहिए।'

End Article
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून...

End of Feed