Exclusive: आंखों की गुस्ताखियां के सेट से लीक हुआ विक्रांत-शनाया का लुक, देखें तस्वीरें

Vikrant-Shanaya looks from Aankhon Ki Gustaakhiyan: अभिनेता विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) और अदाकारा शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) इन दिनों अपनी नई फिल्म आंखों की गुस्ताखियां (Aankhon Ki Gustaakhiyan Movie) में व्यस्त हैं। फिल्म आंखों की गुस्ताखियां के सेट से विक्रांत-शनाया के लुक सामने आए हैं, जिन्हें देखकर फैंस एक्साइटेड हो गए हैं। आइए आपको आंखों की गुस्ताखियां के सेट से लीक हुई पिक्स दिखाते हैं...

Vikrant-Shanaya looks from Aankhon Ki Gustaakhiyan: अभिनेता विक्रांत मैसी और अदाकारा शनाया कपूर ने अपनी अपकमिंग फिल्म आंखों की गुस्ताखियां की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसका डायरेक्शन संतोष कुमार कर रहे हैं। यह शनाया कपूर की बॉलीवुड डेब्यू मूवी है, जिसकी शूटिंग लगातार चल रही है। फिल्म आंखों की गुस्ताखियां के सेट से शनाया और विक्रांत के लुक्स लीक हो गए हैं, जो तस्वीरें जूम टीवी के हाथ लग चुकी हैं। इन तस्वीरों में जहां विक्रांत मैसी सफेद शर्ट और काली पैंट में दिखाई दे रहे हैं तो वहीं शनाया कपूर लहंगे में दिखाई दे रही हैं। आप विक्रांत-शनाया की लीक्ड पिक्स नीचे देख सकते हैं:

Aankhon Ki Gustaakhiyan set pics

रस्किन बॉन्ड की किताब पर आधारित है विक्रांत-शनाया की मूवी

फिल्म आंखों की गुस्ताखियां लेखक रस्किन बॉन्ड की मशहूर किताब द आइज हैव इट पर आधारित है। इसमें विक्रांत मैसी एक अंधे म्यूजिशियन का किरदार प्ले करते दिखाई देंगे तो वहीं शनाया कपूर एक थिएटर आर्टिस्ट के रोल में नजर आएंगी। फिल्म डायरेक्टर संतोष कुमार इन दिनों आंखों की गुस्ताखियां की शूटिंग में व्यस्त हैं क्योंकि मेकर्स इसे साल 2025 के मध्यम में रिलीज करना चाहते हैं।

End of Feed