एक्सक्लूसिव !! 'मंजुलिका' बनकर Kartik Aaryan की 'Bhool Bhulaiyaa 3' में वापसी करेंगी Vidya Balan, मचेगा तहलका

Vidya Balan To Return in Bhool Bhulaiyaa 3: जूम से जुड़े सूत्र ने एक्सक्लूसिव जानकारी देते हुए बताया है कि कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) में एक बार फिर विद्या बालन (Vidya Balan) की वापसी होने जा रही है। उन्हें मंजुलिका के किरदार में देखना फैन्स के लिए बड़ा सरप्राइज होगा।

Vidya Balan To Return in Bhool Bhulaiyaa 3: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म 'भूल भुलैया 2' (Bhool Bhulaiyaa 2) में देखा गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 170 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था। फिल्म की अपार सफलता के बाद मेकर्स ने घोषणा करते हुए बताया कि वो इसका तीसरा पार्ट भी लेकर आएंगे, जिसमें कार्तिक आर्यन को एक बार फिर रूह बाबा के किरदार में देखा जाएगा। जूम से जुड़े हुए सूत्र ने जानकारी देते हुए बताया है कि 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) में विद्या बालन (Vidya Balan) की वापसी होने जा रही है। इस खबर को सुनकर फैन्स खुशी से झूम उठे हैं।

Vidya Balan and Kartik Aaryan

सूत्र ने जूम को बताया विद्या बालन भूल भुलैया फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म का अहम हिस्सा थीं। दूसरे भाग में विद्या बालन की जगह मेकर्स ने तब्बू को कास्ट किया था। अब मेकर्स एक बार फिर 'भूल भुलैया' फ्रेंचाइजी की अगली किस्त के लिए विद्या बालन के पास गए हैं। हालांकि विद्या बालन ने अभी तक फिल्म के कॉन्ट्रैक्ट पर साइन नहीं किए हैं। उम्मीद की जा रही है कि विद्या बालन ने फिल्म का हिस्सा बनने के लिए हां कर दी है।

End of Feed