Hardik Pandya and Natasa Stankovic Divorce: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) और नतासा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) ने आधिकारिक तौर पर 18 जुलाई, 2024 को अपने तलाक की घोषणा कर दी है। उनकी शादी को चार साल हो गए थे और उनका एक बेटा भी है, जिसका नाम अगस्त्य पंड्या है। इसी वजह से दोनों के तलाक को लेकर फैंस को काफी हैरानी हो रही थी। तलाक को अनाउंस करते ही नतासा अपने बेटे के साथ सर्बिया शिफ्ट हो गई है और अब दोनों की एक साथ क्वालिटी टाइम बिताती तस्वीरें भी सामने आती हैं। हार्दिक-नताशा के तलाक के बाद से ही फैंस इसके पीछे के कारण को लेकर बातें कर रहे हैं। जूम के पास इस बात की जानकारी है कि दोनों के बीच क्या हुआ जिसके कारण वे अलग हो गए।
हार्दिक-नतासा तलाक के तलाक के पीछे क्या है वजह?
हम सभी हार्दिक पंड्या को जानते हैं, वह शानदार क्रिकेटर, जिसका स्वैग किसी को भी टक्कर दे सकता है। चाहे वह मैदान पर छक्के लगा रहे हों या मैदान से बाहर सुर्खियां बटोर रहे हों, हार्दिक किसी रॉकस्टार से कम नहीं हैं। लेकिन, यह पता चला है कि उनका यह स्वभाव घर पर संभालना थोड़ा मुश्किल हो सकता था। यही वजह है कि नतासा और हार्दिक के लिए एक साथ रहना थोड़ा मुश्किल हो गया था। सोर्स ने बताया कि यही वजह है कि दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया था।
