Talat Aziz Bonding With Asha Bhosle: बॉलीवुड की जानी-मानी सिंगर आशा भोसले (Asha Bhosle) अब इस दुनिया में नही हैं। आशा भोसले जी का 92 साल की उम्र में 12 अप्रैल को निधन हो गया। आशा भोसले के निधन के बाद से बी-टाउन में मातम पसरा हुआ है। फैंस लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक आशा भोसले संग बिताए पलों को यादकर इमोशनल हो रहे हैं। इन सब के आशा भोसले के करीबी दोस्त और गायक तलत अजीज (Talat Aziz) ने Zoom को एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान तलत अजीज ने आशा भोसले संग अपने रिश्ते को लेकर बात की। तो चलिए जानते हैं तलत अजीज ने इस इंटरव्यू में क्या खुलासा किया है। (ये भी पढ़ें: 'उनसे बात करना चाहती थी...', मुमताज ने Asha Bhosle के आखिरी पलों को किया याद, बताया कैसा था अस्पताल का मंजर?)
आशा भोसले को याद कर इमोशनल हुए तलत अजीज (Image Source: IMDb)
तलत अजीज ने आशा भोसले को लेकर कही ये बात
Zoom से बातचीत में तलत अजीज ने बताया कि आशा जी के साथ मेरा इक्वेशन जो है सिर्फ वर्क का नहीं था। बहुत पुराना रिश्ता है लेकिन मेरा रिश्ता जो था मुझे कहना पड़ेगा वो अलग ही था।' अपनी आखिरी बातचीत को याद करते हुए अजीज ने बताया कि वे 3 अप्रैल को मॉरिशस में एक शो के लिए गए थे। जाने से कुछ दिन पहले आशा जी ने उनका मिस्ड कॉल व्हाट्सएप वीडियो कॉल से वापस किया। साधारण बातचीत शुरू हुई जो जल्द ही पुरानी यादों वाली बातचीत में बदल गई। जब उन्होंने उनकी तबीयत के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, 'हां मेरी तबीयत ठीक नहीं है आजकल।' इसके बावजूद दोनों ने पुराने दिनों और पुराने कनेक्शन की यादें साझा कीं। बातचीत के दौरान आशा जी ने सुझाव दिया कि जब वे मॉरिशस से वापस आएं तो मिलें। 'एक काम करो जब तुम वापस आओगे, मॉरिशस से आके मिलना बहुत दिन हो गए हैं, फिर बैठ के बातें करेंगे।' (ये भी पढ़ें: Asha Bhosle Family Tree: संगीत के उस्तादों के घर जन्मी थीं आशा भोसले, जानिए कैसा है गायिका का परिवार)
'आशा भोसले दिल से जवान थीं'
तलत अजीज 9 या 10 अप्रैल को भारत लौटे, लेकिन उसके तुरंत बाद 11 अप्रैल को उन्हें पता चला कि आशा जी की हालत और खराब हो गई है। अगले दिन उन्होंने उनकी बहू अनुजा से बात की, जिन्होंने बताया कि सिंगर 'बहुत बीमार' हैं और हालत गंभीर है। 'बस मैंने कहा ठीक है… और रात में पता लगा कि वो गुजर गईं।' उन्होंने आशा जी की एक खास बात को बहुत प्यार से याद किया। उन्होंने कहा कि 'एक चीज आशा जी की खास बात ये थी कि वो दिल की बहुत जवान थीं।'
आशा भोसले को याद कर इमोशनल हुए तलत अजीज
अंतिम यात्रा में शामिल हुए थे बॉलीवुड स्टार्स
आशा भोसले की अंतिम यात्रा जो 13 अप्रैल को थी, जिसमें आमिर खान, रणवीर सिंह, जैकी श्रॉफ, हेलन और विक्की कौशल समेत बॉलीवुड के कई स्टार्स शामिल थे।
