आज बॉलीवुड दुनिया ने अपना एक मशहूर गायक को खो दिया वो कोई और नहीं बल्कि आशा भोसले हैं. जी हाँ, आशा भोसले ने आज 92 वर्ष की उम्र में आखरी सांस ली. आशा को बीती रात कार्डियक अरेस्ट आया था लेकिन आज मल्टिपल ऑर्गन फेलियर की वजह से दुनिया को अलविदा कहना पड़ा. ऐसे में आज टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए आशा भोसले के परिवार के बारें में. आखिर कौन-कौन था उनके परिवार में.
आशा भोसले एक ऐसा नाम है जिसको कोई भुला नहीं सकता। सिंगर ने बॉलीवुड को कई हिट गाने दिए जिन्हे आज भी लोग पसंद करते हैं। लेकिन अब दुनिया आशा की आवाज को दोबारा नहीं सुन पाएगी क्योंकि उनका आज निधन हो गया। 92 वर्ष की उम्र में आशा सभी को अलविदा कहकर हमेशा के लिए चलीं गई।
8 सितंबर साल 1933 में आशा भोसले का महाराष्ट्र के सांगली गाँव में जन्म हुआ था। आशा भोसले के माता-पिता का नाम शेवंती मंगेशकर और दीनानाथ मंगेशकर था। उनके पिता दीनानाथ मंगेशकर एक प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक और रंगमंच कलाकार थे, जिनका उनके संगीत जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ा।
महान गायिका आशा भोसले के भाई-बहन भी संगीत जगत से जुड़े रहे हैं। आशा की तीन बहने थीं लता, मीना और उषा मंगेशकर। उनका छोटा भाई भी है हृदयनाथ मंगेशकर। आशा की बहन लता मंगेशकर ने भी अपनी कोकिलकंठी आवाज से कई अवार्ड्स अपने नाम किए थे।
आशा भोसले ने कम उम्र में गणपत राव से साल 1949 में शादी की थी। यह शादी ज्यादा समय तक नहीं चल सकी और बाद में उनका तलाक हो गया। आशा के पहले पति से तीन बच्चे हुए थे।
आशा भोसले और उनके पहले पति गणपतराव भोसले के तीन बच्चे थे, बेटे हेमंत भोसले और आनंद भोसले, और बेटी वर्षा भोसले। हेमंत भोसले पायलट रहे हैं और एविएशन क्षेत्र से जुड़े रहे। वर्षा भोसले लेखिका और कॉलमिस्ट थीं, उन्होंने पत्रकारिता और लेखन में काम किया।आनंद भोसले बिज़नेस और मैनेजमेंट से जुड़े हैं, साथ ही अपनी मां के करियर और ब्रांड को भी संभालते रहे हैं।
आशा भोसले ने गणपत राव से तलाक लेने के बाद साल 1980 में मशहूर संगीतकार आर डी बर्मन से शादी की। यह रिश्ता काफी चर्चित रहा। हालांकि यह रिश्ता तलाक तक नहीं पहुँचा, बल्कि 1994 में आर.डी. बर्मन के निधन तक दोनों साथ रहे।
ज़नाई भोसले आशा भोसले की पोती हैं और एक उभरती हुई सिंगर व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उन्होंने म्यूज़िक और ग्लैमर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनानी शुरू कर दी है। ज़नाई भोसले अक्सर अपनी दादी आशा भोसले के साथ दिखाई देती हैं और कई मौकों पर उनके गानों को आगे बढ़ाने का काम भी करती हैं।