Priya Sachdev Post on Marriage Anniversary: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के एक्स पति संजय कपूर (Sunjay Kapur) अब इस दुनिया में नहीं हैं। संजय कपूर के इस दुनिया से जाने के बाद से उनकी संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। जिसको लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। इन सब के बीच प्रिया सचदेव (Priya Sachdev) ने अपने दिवंगत पति संजय कपूर के साथ मैरिज एनिवर्सरी पर कुछ अनसीन वेडिंग फोटोज और एक हैंडरिटन नोट शेयर किया है। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को से साथ प्रिया सचदेव एक धांसू कैप्शन भी लिखा है, जो लोगों को ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। (ये भी पढ़ें:30 हजार करोड़ पर टिकी थी प्रिया कपूर की नजरें, पति की मौत का नहीं था गम...संजय कपूर की मां ने लगाए गंभीर आरोप)
प्रिया सचदेव ने शेयर की तस्वीर
प्रिया सचदेव एक बार फिर से खबरों में हैं इसकी वजह कोई विवाद नहीं अभी हाल ही में शेयर की गई एक सोशल मीडिया पोस्ट है। प्रिया सचदेव 13 अप्रैल को अपनी मैरिज एनिवर्सरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में प्रिया सचदेव और संजय कपूर की कुछ अनदेखी तस्वीरें हैं, जो सोशल मीडिया पर आते ही छा गई हैं। प्रिया सचदेव ने साथ में एक हैंडरिटन नोट भी शेयर किया है, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। प्रिया सचदेव ने इस तस्वीर को एक प्यारे कैप्शन के साथ शेयर किया है। (ये भी पढ़ें: प्रिया कपूर के मानहानि केस पर संजय कपूर की बहन ने तोड़ी चुप्पी, मंधिरा कपूर स्मिथ ने कहा- 'ये सिर्फ पैसे की...')
प्रिया सचदेव ने कैप्शन में लिखी दिल की बात
प्रिया सचदेव ने लिखा कि 'हैप्पी एनिवर्सरी, जे पिछले साल हमारे 8वें एनिवर्सरी पर हमने तुम्हारे डोस्को दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया था। वो दिन बहुत शानदार था। तुमने मेरी तरफ देखकर कहा था कि तुम चाहते हो कि हम अगले 7 जन्मों तक साथ रहें।मैं तुमसे ये वादा याद रखूंगी, जे। हमारी 7वें एनिवर्सरी पर तुमने मेरे लिए सबसे सुंदर नोट लिखा था। वो मेरे लिए सबसे कीमती तोहफा था। मैं हर शब्द को अपने साथ लेकर चलती हूं। हमेशा लेकर चलूंगी। तुम सिर्फ मेरे पति नहीं थे। तुम मेरे सोलमेट थे, मेरी धड़कन थे। तुम्हारे साथ मुझे घर मिला। तुमसे प्यार करना मेरे जीवन की सबसे आसान और सबसे सुंदर बात थी। हमारी कहानी अभी खत्म नहीं हुई है। हैप्पी एनिवर्सरी, मेरे हमेशा के लिए।

प्रिया ने संजय संग शेयर की तस्वीरें (Image Source: Priya Sachdev Instagram)
कब हुआ था संजय कपूर का निधन
करिश्मा कपूर के एक्शन पति संजय कपूर का निधन 12 जून 2025 को हुआ। इस खबर के सामने आने के बाद बी-टाउन से लेकर उद्योग में मातम पसर गया था। प्रिया सचदेव की पोस्ट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
