बॉलीवुड

Exclusive: 'छावा' को बांटने वाली फिल्म कहने पर ए आर रहमान को ऋषि विरमानी ने दिया दो टूक जवाब, कहा- 'अपनी सोच होती है...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Feb 23, 2026, 02:43 PM IST

Chhaava Writer on A R Rahman Statement: एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म छावा (Chhaava) को लेकर सिंगर ए आर रहमान (A R Rahman) द्वारा दिए बयान पर ऋषि विरमानी (Rishi Virmani) का बयान सामने आ गया है। Zoom से बातचीत में फिल्म छावा के राइटर ऋषि विरमानी ने कहा कि..

Image

Image Source: IMDb

Chhaava Writer on A R Rahman Statement: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की सुपरहिट फिल्म छावा (Chhaava) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म छावा को लेकर एक के बाद एक बयान सामने आ रहे हैं। अभी कुछ महीने पहले फेमस सिंगर ए आर रहमान (A R Rahman) ने एक बयान दिया था, जिसमें वो फिल्म छावा को बांटने वाली मूवी बताते नजर आए थे। ए आर रहमान के इस बयान को लेकर उनकी सोशल मीडिया पर काफी आलोचना भी हुई थी। अब इन सब के बीच फिल्म छावा के राइटर ऋषि विरमानी (Rishi Virmani) ने Zoom को एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान ऋषि विरमानी ने ए आर रहमान के बयान पर जवाब दिया है।

ऋषि विरमानी ने दिया ये जवाब

सिंगर ए आर रहमान एक बार फिर से फिल्म छावो को लेकर दिए बयान की वजह से चर्चा में आ गए हैं। अभी हाल ही में ऋषि विरमानी ने ए आर रहमान के बयान पर जवाब दिया है। Zoom के बातचीत के दौरान ऋषि विरमानी ने कहा कि 'दर्शकों की अपनी सोच होती है। वो अक्सर फिल्ममेकर्स की सोची-समझी बातों को गलत साबित कर देते हैं। ये मानना मुश्किल है कि सिर्फ दो घंटे की फिल्म से किसी की पूरी सोच बदल जाए।' फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स की बात करते हुए ऋषि ने कहा, 'बहुत लंबे समय बाद मैंने दर्शकों में किसी फिल्म के प्रति इतना गहरा लगाव देखा है। लोगों के दिल में गर्व और उम्मीद की भावना है और इसी ने इस फिल्म को आशीर्वाद दिया है। छत्रपति संभाजी महाराज को सिनेमाई सम्मान और श्रद्धांजलि देने का समय बहुत पहले आ चुका था।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं उम्मीद और प्रार्थना करता हूं कि छावा और छत्रपति संभाजी महाराज का नाम देश और दुनिया भर में हर किसी के दिल में जगह बना ले।'

कब रिलीज हुई थी 'छावा'

विक्की कौशल की फिल्म छावा साल 2025 में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में विक्की कौशल के साथ रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना भी अहम रोल में थे। ऋषि विरमानी के बयान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article