Rakul Preet Singh and Jaccky Bhagnani Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी गोवा में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों 21 फरवरी को सात फेरे लेंगे, रकुल और जैकी की शादी के लिए बॉलीवुड स्टार्स भी अब गोवा पहुंचने लगे हैं। दोनों की शादी के लिए लोकप्रिय फोटोग्राफर जोसेफ राधिक भी गोवा पहुंच चुके हैं। यह वह फोटोग्राफर हैं जो राजकुमार राव और पत्रलेखा, संजना गणेशन और जसप्रित बुमरा, वरुण धवन और नताशा दलाल, निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा जोनास, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल जैसे कई मशहूर हस्तियों की शादियों की तस्वीरें ले चुके हैं।
बॉलीवुड की ज्यादातर सभी शादियों में यही फोटोग्राफ अपनी टीम के साथ पहुंचते हैं। जिसके बाद अब फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि रकुल और जैकी की शादी की फोटोज भी काफी लाजवाब होने वाली हैं।
रकुल प्रीत और जैकी भगनानी की शादी का वेन्यू
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी के वेन्यू की कुछ झलकियां भी सामने आ रही हैं। इन फोटोज को देखकर पता चल रहा है कि दोनों की शादी काफी ग्रेंड होने वाली है। बता दें कि वरुण धवन-नताशा दलाल से लेकर अक्षय कुमार, भूमि पेडनेकर और भी कई सितारे रकुल और जैकी की शादी के लिए गोवा पहुंच गए हैं। दोनों अपने लंबे रिलेशनशिप के बात 21 फरवरी 2024 को सात फेरे लेने वाले हैं।
