Rakesh Bedi Exclusive: आदित्य धर (Aditya Dhar) की फिल्म धुरंधर 2 बीते महीने 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। 1 महीने बाद भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है। बीते दिन इस मूवी ने 5 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 1750 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। धुरंधर 2 की सक्सेस के बाद सभी लोग धुरंधर 3 के बारे में बात कर रहे हैं। इस बीच एक्टर राकेश बेदी (Rakesh Bedi) ने फिल्म धुरंधर 3 को लेकर बहुत बड़ा अपडेट दिया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर... (ये भी पढ़ें-आदित्य धर और त्रिमूर्ति फिल्म्स को दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश, बैठकर सुलझाएं Oye-Oye सॉन्ग विवाद)
राकेश बेदी ने धुरंधर 3 को लेकर दिया अपडेट (pic credit-instagram)
राकेश बेदी ने धुरंधर 3 को लेकर दिया अपडेट (pic credit-instagram)
राकेश बेदी ने कही ये बात
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई है। इस फिल्म ने कई कलाकारों को दोबारा सुर्खियों में ला दिया है, जिनमें वेटरन अभिनेता राकेश बेदी भी शामिल हैं। धुरंधर और धुरंधर: द रिवेंज में उन्होंने जमील जमाली का रोल निभाया है। हाल ही में जूम से खास बातचीत में राकेश बेदी ने फिल्म के हाइलाइट और धुरंधर 3 की संभावना पर बात की। उन्होंने बताया कि फिल्म का आखिरी ट्विस्ट दर्शकों के लिए बड़ा हाइलाइट था, लेकिन उनके लिए यह बस एक और सीन था। उन्होंने कहा, 'हम जानते थे कि यह ट्विस्ट रिपल क्रिएट करेगा। धुरंधर पार्ट 1 इतनी बड़ी हिट थी कि लोग पार्ट 2 को बहुत उम्मीद के साथ देखने गए। अब दर्शक पार्ट 3 देखना चाहते हैं।' (ये भी पढ़ें-'धुरंधर' में राकेश बेदी की अदाकारी के कायल हुए पाकिस्तानी राजनेता नबील गबोल, कहा, 'मैं आपका सम्मान...')
धुरंधर 3 को लेकर दिया अपडेट
जब उनसे पूछा गया कि क्या धुरंधर 3 बनेगी, तो राकेश बेदी ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि तीसरा पार्ट बनेगा। लेकिन धुरंधर एक फ्रैंचाइजी है, इसलिए भविष्य में किसी भी समय दूसरी कहानी के साथ नई फिल्म बन सकती है। कहानी जासूस के अपने देश वापस लौटने पर खत्म होती है।' बताते चले कि धुरंधर और धुरंधर 2 ने मिलकर दुनियाभर में 3000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। इस फिल्म को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया है।
