Rajpal Yadav on Cheque Bounce Case: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस मामले में राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण भी किया। फिलहाल उन्हें फैमिली की शादी में शामिल होने के लिए 18 मार्च तक अंतरिम जमानत कोर्ट द्वारा दी गई है। इस मामले पर अब राजपाल यादव ने खुलकर बात की है। शनिवार को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजपाल यादव ने खुद पर लगे धोखाधड़ी के आरोपों को लेकर भी खुलासा किया। अब जूम से बात करते हुए राजपाल यादव ने चेक बाउंस मामले के शिकायतकर्ता की मंशा पर तीखे सवाल उठाए हैं।
जूम को दिए इंटरव्यू में राजपाल यादव ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि शिकायतकर्ता का इरादा उनकी छवि और उनकी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' को खराब करना था। अभिनेता ने कहा, 'मेरे पर्सनल सेक्रेटरी सचिव मेहुल ने सुना था कि उन्होंने क्या कहा और वे आज क्या कह रहे हैं। इनका 100% इरादा फिल्म को बिगाड़ने का है। राजपाल को बर्बाद करने का, राजपाल का सबके सामने करियर खत्म करने का प्लान था।
राजपाल यादव ने आगे कहा, 'अगर वो मेरा करियर बर्बाद नहीं करना चाह रहे थे तो पूरी इंडस्ट्री में चिट्ठियां क्यों भेजी गईं? इंडस्ट्री फेडरेशन भी इसकी गवाह है। चिट्ठियां भेजी गईं जिनमें दावा किया गया कि राजपाल ने धोखाधड़ी की है, उसने पैसे नहीं दिए हैं और उसे काम नहीं मिलना चाहिए। मगर इंडस्ट्री ने राजपाल यादव क बड़ा किया है। जब मैंने उनके दो वीडियो देखे, तो मुझे थोड़ी राहत मिली। उन्होंने दावा किया कि एक-एक पैसा और एक-एक जानकारी सच है। लेकिन इन सब बातों का अंत यह है कि यह पूरी तरह झूठ है, इसके पीछे का इरादा गलत है। मैं यहां उन चीजों की जांच करने आया हूं।' (इसे भी पढ़ें: श्रद्धा कपूर ने कई सेलेब्स संग लगाया दिल, एक साथ कई महीनों तक लिव-इन में रहकर किया था पिता को नाराज)
राजपाल यादव ने इंडस्ट्री के लोगों और अपने फैन्स को धन्यवाद कहा, जो इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़े रहे। वो सोशल मीडिया के माध्यम से सभी का धन्यवाद करना चाहते हैं। वो किसी एक का नाम मेंशन नहीं करना चाहते हैं लेकिन वो सभी के शुक्रगुजार रहेंगे।
उन्होंने बताया कि पिछले 25 से 30 सालों में लगभग 40 से 50 परिवारों ने उनका साथ दिया है। कईयों ने परदे के पीछे रहकर, तो कईयों सोशल मीडिया भी अपनी उपस्थिति नहीं दिखाई। उन्होंने हाथ जोड़कर बच्चों से लेकर मीडियाकर्मियों और दुनिया भर के शुभचिंतकों सहित सभी के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। राजपाल यादव ने बताया कि वो अपना यूट्यूब चैनल भी लॉन्च करने जा रहे हैं। इस चैनल का नाम 'Rajpal Gaurang Yadav' होगा। राजपाल यादव ने सभी लोगों से इस चैनल को सब्सक्राइब करने को भी कहा है।
