श्रद्धा कपूर ने कई सेलेब्स संग लगाया दिल, एक साथ कई महीनों तक लिव-इन में रहकर किया था पिता को नाराज

Shraddha Kapoor's Affairs: श्रद्धा कपूर आज 39 साल की हो गई हैं। राहुल मोदी संग रिलेशनशिप में आने से पहले श्रद्धा कपूर इंडस्ट्री के कई सेलेब्स को डेट कर चुकी हैं। आइए देखें ये पूरी लिस्ट...

Authored by: Lalit KumarUpdated Mar 3 2026, 09:26 IST
इन सेलेब्स संग रहा था श्रद्धा कपूर का अफेयर...Image Credit : Instagram01 / 06

इन सेलेब्स संग रहा था श्रद्धा कपूर का अफेयर...

Shraddha Kapoor's Affairs: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस और खूबसूरत अदाकाराओं में से एक श्रद्धा कपूर आज यानी 3 मार्च को अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर श्रद्धा कपूर के फैन्स उन्हें लगातार बधाई भी दे रहे हैं। प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ श्रद्धा कपूर अपनी लव-लाइफ को लेकर भी चर्चा में रही हैं। फिलहाल एक्ट्रेस राहुल मोदी क डेट कर रही हैं। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको राहुल मोदी से पहले रहे श्रद्धा कपूर के अफेयर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए देखें ये लिस्ट...

राहुल मोदीImage Credit : Instagram02 / 06

राहुल मोदी

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर राइटर राहुल मोदी संग श्रद्धा कपूर काफी समय से रिश्ते में हैं। 2026 की शुरुआत में इस कपल की शादी की अफवाहें भी सामने आई थीं।

रोहन श्रेष्ठाImage Credit : Instagram03 / 06

रोहन श्रेष्ठा

राहुल मोदी से पहले मशहूर फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा को श्रद्धा कपूर ने कई सालों तक डेट किया। हालांकि इन दोनों के ब्रेकअप का कारण कभी सामने नहीं आया।

फरहान अख्तरImage Credit : Instagram04 / 06

फरहान अख्तर

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फरहान अख्तर संग भी श्रद्धा कपूर दिल लगा बैठी थीं। बताया जाता है कि दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे थे लेकिन यह रिश्ता श्रद्धा कपूर के पिता को मंजूर नहीं था।

आदित्य रॉय कपूरImage Credit : Instagram05 / 06

आदित्य रॉय कपूर

'आशिकी 2' की शूटिंग करते हुए श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर एक-दूसरे के नजदीक आए और दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। यह रिश्ता भी ज्यादा लंबा नहीं टिक पाया।

वनराज जावेरीImage Credit : Instagram06 / 06

वनराज जावेरी

श्रद्धा कपूर ने साल 2010 के आसपास अपने बचपन के दोस्त वनराज जावेरी को डेट किया था। बॉलीवुड में पहचान बनाने के बाद श्रद्धा ने वनराज से ब्रेकअप कर लिया था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!