Exclusive: कोलकाता डॉक्टर रेप और मर्डर मामले पर फूटा Raima Sen का गुस्सा, बोलीं- 'ये शहर महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं रहा'

Exclusive: कोलकाता डॉक्टर रेप केस मामले में पूरा देश गुस्से से उबल रहा है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। अब इस घटना पर बंगाली एक्ट्रेस राइमा सेन ने अपना रिएक्शन नहीं दिया है। एक्ट्रेस ने कहा कि ये भयावह घटना शर्मसार कर देने वाली है।

कोलकाता के आर जी कर अस्पताल में 31 साल की ऑन ड्यूटी महिला डॉक्टर का बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। इस घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया है। कोलकाता से लेकर मुंबई तक में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। आम जनता से लेकर सेलेब्स तक इस घटना के बाद अपना गुस्सा जता रहे हैं। अब इस मामले पर बंगाली एक्ट्रेस राइमा सेन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। जूम को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा, ये शर्मसार कर देने वाली घटना है। पहले मुझे लगता था कि कोलकाता महिलाओं के लिए सुरक्षित है। लेकिन अब मुझे ऐसा नहीं लगता है।

एक्ट्रेस ने कहा, मैं कोलकाता में ही पली-बढ़ी हूं। मैंने यही से अपने कॉलेज की पढ़ाई की है। एक्ट्रेस से पूछा गया कि आरोपियों को क्या सजा देनी चाहिए? एक्ट्रेस ने कहा, न्याय होना चाहिए। आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देनी चाहिए ताकि देश के लोगों को पता चले कि बलात्कारियों के साथ क्या होता है। इस तरह की हरकत करने से पहले लोगों में डर पैदा हो।

End of Feed