Deepika Padukone Flaunts Her Baby bump: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण कई महीनों से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इस साल सितंबर के महीने में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। इसका सीधा मलतब यह है कि दीपिका पादुकोण को 8वां महिना लग चुका है। रविवार की रात को एक बार फिर दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को मुंबई सिटी में देखा गया। 'कल्कि 2898 एडी' एक्ट्रेस इस दौरान बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दीं।
दीपिका के प्रेग्नेंट होने के बाद अक्सर मुंबई में स्पॉट की जाती हैं। रविवार की रात दीपिका को भारी सिक्यूरिटी के साथ देखा। दीपिका पादुकोण को बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देखने के बाद फैन्स ने उनकी तारीफ की। लोगों ने कहा कि जल्द ही खुशखबरी मिलने वाली है। दीपिका पादुकोण को स्टाइलिस्ट एका लखानी की सगाई पार्टी में शामिल होते हुए देखा गया था। इस सगाई पार्टी में करण जौहर, अदिति राव हैदरी, मंगेतर सिद्धार्थ और सचिन तेंदुलकर सहित कई सेलेब्स भी शामिल हुए थे।
इस सगाई पार्टी में रणवीर सिंह की मां और बहन अंजू भवनानी और उनकी बहन रितिका भवनानी भी नजर आईं। हालांकि रणवीर पर किसी की नजर नहीं पड़ी। बता दें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इस साल फरवरी में प्रेग्नेंसी की बड़ी घोषणा की थी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण को कुछ दिनों पहले रिलीज हुई फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में देखा गया था। इस फिल्म में भी दीपिका पादुकोण ने एक प्रेग्नेंट लेडी का किरदार निभाया था। इसके अलावा दीपिका जल्द ही अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' में देखा जाएगा।
