Exclusive: 'मुकदर का सिकंदर' समेत इन हिट फिल्मों को छोड़ने का है Padmini Kapila को अफसोस, वजह जान फैंस को लगेगा झटका

वेटरन एक्ट्रेस पद्मिनी कपिला 70 के दशक की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है। पद्मिनी ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि उन्हें कई हिट फिल्मों के लिए अप्रोच किया गया। लेकिन वो किसी न किसी वजह से इन फिल्मों को रिजेक्ट कर दी थी।

Exclusive: बॉलीवुड वेटरन एक्ट्रेस पद्मिनी कपिला (Padmini Kapila) अपने समय की हिट अभिनेत्रियों में से एक रह चुकी हैं। एक्ट्रेस 70 के दशक में काफी पॉपुलर थी। दर्शक आज भी उन्हें उनके दमदार अभिनय के लिए जानते हैं। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि उन्हें कई हिट प्रोजेक्ट को मना कर दिया था। एक्ट्रेस को 'मुकदर का सिकंदर', 'हीरा-पन्ना', 'इश्क इश्क इश्क' और '36 घंटे' जैसी हिट फिल्में ऑफर हुई थी। लेकिन कुछ कारणों की वजह से मैंने इन फिल्मों को मना कर दिया।

पद्मिनी कपिल ने कहा, करियर की शुरुआत में मुझे मुकदर का सिकंदर ऑफर हुई थी। मैंने इस फिल्म को इसलिए रिजेक्ट किया था क्योंकि मैं बहन का रोल नहीं करना चाहती थी। मैं बहुत ही चूजी थी। देव साहब ने मुझे हीरा पन्ना ऑफर की थी। जिसे मैंने मना कर दिया था। इसके बाद उन्होंने मुझे इश्क इश्क इश्क के लिए कॉल किया। उन्होंने कहा मैं इस वक्त काठमाडू में शूटिंग कर रहा हूं। मुझे तुम्हारे 25 दिन चाहिए होंगे। मैंने ये रोल पहले शबाना आजमी को दिया था। जैसे मैं तुम्हें फइनलाइज करूंगा तुम्हें बता दूंगा।

End of Feed