बॉलीवुड

EXCLUSIVE: 'मां बनने के बाद सोच बदल गई' Sonali Kulkarni ने पर्सनल लाइफ को लेकर किए खुलासे

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 4, 2026, 03:06 PM IST

Chandu Champion Actress Sonali Kulkarni Zoom Interview: एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी ने अभी हाल ही में Zoom को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान सोनाली कुलकर्णी ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े मुद्दों पर बात की।

Image

सोनाली कुलकर्णी ने किया ये खुलासा (Image Source: IMDb/ Timesnow)

Chandu Champion Actress Sonali Kulkarni Zoom Interview: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी (Sonali Kulkarni) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। सोनाली कुलकर्णी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सोनाली कुलकर्णी अक्सर अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट देती रहती हैं। कभी एक्ट्रेस का कोई लुक वायरल हो जाता है, तो कभी किसी बयान पर चर्चा होती है। इन सब के बीच सोनाली कुलकर्णी ने Zoom को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान सोनाली कुलकर्णी अपने फिल्मी करियर के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी बात की। तो चलिए जानते हैं कि सोनाली कुलकर्णी ने क्या कहा है, जिसको लेकर चर्चा हो रही है। (ये भी पढ़ें: 25 साल बाद परदे पर लौटेगी Lagaan, आमिर खान बिखेरेंगे जादू)

सोनाली कुलकर्णी ने कही ये बात

एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह सोनाली कुलकर्णी का अभी हाल ही में Zoom को दिया इंटरव्यू है। इस इंटरव्यू के दौरान सोनाली कुलकर्णी ने कई मुद्दों पर बात की। हमसे खास बातचीत में सोनाली कुलकर्णी ने कहा, 'एक्ट्रेस बनने से पहले मैं बाल कल्याण नाम के एक स्कूल में डांस टीचर थी। मैं बहुत साधारण परिवार से आती हूं और हमारे यहां पॉकेट मनी का कोई चलन नहीं था। इसलिए थोड़े पैसे कमाने के लिए मैं उस स्कूल में काम करती थी। मैं पुणे की रहने वाली हूं। बाल कल्याण में खास जरूरतों वाले बच्चे पढ़ने आते थे।' सोनाली ने बताया कि उन बच्चों ने उन्हें जिंदगी में बहुत कुछ सिखाया। उन्होंने कहा, 'उन्हें पढ़ाना और उनके साथ समय बिताना मेरे लिए बहुत खास अनुभव था। उनके सामने इतनी चुनौतियां थीं, लेकिन फिर भी वे कभी शिकायत नहीं करते थे। वे खुश रहते थे और बहुत मासूमियत से अपनी जिंदगी जीते थे। उन्हें देखकर मैं सोचती थी कि हम लोग आखिर क्या कर रहे हैं?' सोनाली कुलकर्णी ने आगे बताया कि उन्होंने अपने करियर में कई चाइल्ड आर्टिस्ट के साथ काम किया है। उन्होंने कहा, 'पैकअप के बाद बच्चे अपने घर चले जाते थे और मुझे उनकी कमी महसूस होती थी। मुझे लगता था कि ये चले गए। एक्टिंग में आप इमोशनली जुड़ जाते हैं, लेकिन फिर लोग अलविदा कहकर चले जाते हैं।' (ये भी पढ़ें: 'बस PR है...' रामायण-वाराणसी के भारी भरकम बजट पर Manoj Bajpayee ने तोड़ी चुप्पी)

Chandu Champion Actress Sonali Kulkarni Zoom Interview

सोनाली कुलकर्णी ने किया ये खुलासा (Image Source: IMDb/ Timesnow)

बेटी के जन्म के बाद बदली सोच

सोनाली ने कहा कि बेटी के जन्म के बाद उनकी सोच और बदल गई। 'मां बनने के बाद मुझे एहसास हुआ कि बच्चों से जुड़े कई ऐसे मुद्दे हैं, जिन पर लोग ज्यादा ध्यान नहीं देते। मुझे लगा कि इन बातों पर खुलकर बात होनी चाहिए।' उन्होंने आगे कहा, 'माता-पिता के मन में बहुत डर और असुरक्षाएं होती हैं। दूसरी तरफ बच्चों की अपनी कोई आवाज नहीं होती। कई बार बच्चों को हल्के में लिया जाता है। हम हमेशा यह बताते रहते हैं कि एक नई मां कितनी थक जाती है। इन बातों ने मुझे सोचने पर मजबूर किया और अपने आसपास की चीजों को अलग नजरिए से देखना सिखाया। जिन मुद्दों पर मैंने आवाज उठाई, कहीं न कहीं वे मुझे अंदर से छूते थे। ऐसा लगता था जैसे वे मुझसे कह रहे हों, 'हम पर ध्यान दीजिए, हमारी बात भी दुनिया तक पहुंचाइए।'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article